हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: पर्पल कैप को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, बताया बढ़ती उम्र में क्या चाहिए 

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत की पटरी से उतर गई है. उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इस मुकाबले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद भी फ्रेंचाइजी पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में बनी हुई है. आरसीबी की टीम हार के बाद भी बहुत मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फिलहाल पर्पल कैप की रेस में आगे नजर आ रहे हैं. जिसके बारे में अब उन्होंने खुलकर बात की है. इसके अलावा वो बढ़ती उम्र पर भी बोले हैं. 

भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान 

आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अब तक आईपीएल 2026 में 9 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 15.53 की औसत से 17 विकेट हासिल किया है. जिसके कारण ही उनके पास पर्पल कैप है. इस बारे में मीडिया से बात करते हुए भुवी ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि मुझे पर्पल कैप मिल गई. लेकिन मुझे लगता है कि मैं उस समय से बाहर आ चुका हूं जहां व्यक्तिगत तौर पर मुझे कुछ हासिल हो सकता है. निश्चित रूप से मैं कुछ हासिल करना चाहता हूं लेकिन अब यह टीम के लिए ज्यादा है. मैं अब जवान नहीं हूं. निश्चित रूप से जब आप जवान होते हैं तो आप इस तरह के अवार्ड जीतना चाहते हैं और जब अच्छा प्रदर्शन होता है तब ऐसा सम्मान मिलता है.’  

ये भी पढ़ें: फिक्सिंग विवाद के बीच कनाडा क्रिकेट में बड़ा बदलाव, इस भारतीय को बना नया हेड कोच

विज्ञापन

अब भुवनेश्वर कुमार को नहीं चाहिए व्यक्तिगत सम्मान

गुजरात टाइटंस के खिलाफ भुवनेश्वर ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किया. हालांकि उसके बाद भी उनकी टीम को हार मिली. जिसके कारण ही भुवनेश्वर कुमार खुश नहीं है. जिसके बारे में आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ‘जब आप टीम के लक्ष्य की तरफ देखते हैं और कोई व्यक्तिगत सम्मान या पुरस्कार मिलते हैं तब अच्छा लगता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी तरफ से बस पूरी कोशिश कर रहा हूं. मैनेजमेंट से आत्मविश्वास मिल रहा है. बस यही कहना चाहूंगा.’

ये भी पढ़ें: चोटिल शिवम मावी की जगह SRH में हुई वैभव सूर्यवंशी के दोस्त की एंट्री, U-19 वर्ल्ड कप से हुए थे फेमस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola