IPL 2026: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. राजस्थान रॉयल्स के इस उभरते हुए स्टार बल्लेबाज ने अब तक तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही वो ऑरेंज कैप की रेस में भी पहले नंबर पर नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही इस खिलाड़ी पर 3 चैंपियन बन चुकी फ्रेंचाइजियों को नजरें टिकी हुई हैं. इन तीनों ही टीमों के कप्तान ने खुलकर बोला है कि वैभव को वो अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाना चाहते हैं.
वैभव सूर्यवंशी के पीछे पड़ी हैं ये 3 फ्रेंचाइजी
जिस अंदाज में फिलहाल वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं. उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी ही चर्चा चल रही है. पूर्व खिलाड़ी के साथ ही साथ मौजूदा खिलाड़ी भी इस 15 वर्षीय स्टार के फैन बन गए हैं. स्टार स्पोर्ट्स ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार से पूछा गया कि दूसरी टीम से कौन सा खिलाड़ी अपने साथ जोड़ना चाहेंगे. जिसके जवाब में तीनों ही टीमों के कप्तानों ने वैभव सूर्यवंशी का ही नाम किया. किशन ने तो कहा की सनराइजर्स हैदराबाद के खेलने का तरीका भी सूर्यवंशी को शूट करेगा. इसके अलावा वो सूर्यवंशी को टीम में आते ही ओपनिंग में जगह देने को भी तैयार नजर आ रहे हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में कितना होगा इजाफा?
---विज्ञापन---
पिछले 1 साल से फॉर्म में नजर आ रहे हैं वैभव
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 1.10 करोड़ की राशि में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. जिसके बाद उन्हें खेलने का मौका भी दिया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने शतक भी जड़ा था. उसके बाद इंडिया अंडर-19 टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जिताया था. अब आईपीएल 2026 में अब तक उन्होंने 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2 शानदार अर्धशतक के दम पर 200 रन बना लिए हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी की 10 चौंकाने वाली बातें, जानिए ‘बॉस बेबी’ के अनसुने किस्से
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---