R Ashwin Criticized Hardik Pandya Captaincy: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन का बड़ा लक्ष्य सामने रखा, जिसके जवाब में MI सिर्फ 222 रन ही बना पाई. मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है. रजत पाटीदार के तूफानी अर्धशतक ने मुंबई इंडियंस से मैच दूर कर दिया. इसी के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना की. उन्होंने बताया कि किस एक फैसले ने मैच को मुंबई इंडियंस से दूर कर दिया.
हार्दिक पांड्या पर क्यों भड़के अश्विन?
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी की आलोचना की. उन्होंने बताया कि रजत पाटीदार का रिकॉर्ड स्पिनर्स के खिलाफ शानदार है. इसके बावजूद जब रजत बल्लेबाजी करने आए, तो हार्दिक ने तुरंत गेंद स्पिनर मयंक मारकंडे को दे दी. उन्होंने कहा, ‘रजत पाटीदार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं. जब वो बल्लेबाजी करने आए थे, तो आपने गेंद सीधे मयंक मारकंडे को सौंप दी.’
अश्विन ने आगे कहा, ‘हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि मयंक मारकंडे के दिमाग में क्या चल रहा होगा. हैदराबाद में पाटीदार ने उनकी हालत खराब कर दी थी. जब पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए, तो आपने तुरंत ही गेंद उन्हें दे दी. यह काफी खराब फैसला था. मेरा सिर घूमने लग गया था. 210 और 240 में काफी बड़ा फर्क होता है. मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स ने 6 ओवरों में 80 रन लुटाए.’
गेंदबाजों का हो रहा बुरा हाल
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का IPL 2026 में बुरा हाल रहा है. MI के लिए इस सीजन सबसे सफल तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की इकोनॉमी 13.45 की रही है. ट्रेंट बोल्ट ने भी जमकर रन लुटाए हैं और उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी 12.22 की है. जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 अब तक किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. उन्होंने चार मैचों में एक भी विकेट नहीं झटका है. मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर की भी जमकर पिटाई हुई है. अब MI मैनेजमेंट को अपनी गेंदबाजी पर काम करने की सख्त जरूरत है.
ये भी पढ़ें:- क्या खतरे में है विराट कोहली का IPL 2026 सीजन? RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines