IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल मुकाबले में फ्रेंचाइजी को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब की टीम 18 आईपीएल सीजन में सिर्फ 2 बार फाइनल में जगह बना पाई है. ऐसे में आईपीएल 2026 में भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. हालांकि मिनी ऑक्शन से पहले टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. पिछले सीजन फ्रेंचाइजी की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्य ने अब साथ छोड़ने का फैसला किया है.
पंजाब किंग्स टीम को लगा बड़ा झटका
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने अब टीम से अलग होने का फैसला कर लिया है. इसी रिपोर्ट के अनुसार वो बीसीसीआई के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम कर सकते हैं. सुनील जोशी ने 5 अक्टूबर को अपने इस फैसले की जानकारी प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी को दी. हालांकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सुनील जोशी की क्या भूमिका होगी. अभी इसको लेकर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है. इससे पहले आईपीएल 2020 से 2022 तक भी सुनील जोशी पंजाब की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस सीजन रिकी पोंटिंग टीम से जुड़े तो उन्होंने दोबारा सुनील जोशी को टीम के साथ आने का ऑफर दिया था.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित-विराट के कमबैक मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इन 4 खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर
मैनेजमेंट को करनी होगी नए चेहरे की तलाश
सुनील जोशी ने भारतीय टीम के लिए 15 टेस्ट में 41 विकेट अपने नाम किया था. इसके अलावा उन्होंने 69 वनडे मुकाबला खेलकर इतने ही विकेट भी हासिल किया था. बात करे इस फैसले की तो जोशी ने लिखित रूप से फ्रेंचाइजी को इसकी जानकारी दी है. क्रिकबज के अनुसार पंजाब किंग्स मैनेजमेंट से जुड़े एक सदस्य ने उनके इस फैसले पर कहा, ‘वो एक अच्छे व्यक्ति हैं और फ्रेंचाइजी के साथ उनका सफर अच्छा रहा. लेकिन हम किसी के करियर में अड़चन नहीं बनना चाहते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दूसरे टेस्ट मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर पूरी टीम को देंगे पार्टी! यहां सजेगी टीम इंडिया की महफिल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines