Team India Playing 11

IND vs AUS: रोहित-विराट के कमबैक मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इन 4 खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर 

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट फैंस लंबे समय से 19 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दिन टीम इंडिया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले से रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में कमबैक करेंगे. जिसके कारण ही इस मैच की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. कप्तान शुभमन गिल अपने पहले मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेंगे.

IND vs AUS: भारतीय टीम के सभी फैंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसी मैच से दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. फैंस इन दोनों दिग्गजों को ब्लू जर्सी में दोबारा देखने के लिए बेताब हैं. इसके अलावा नए कप्तान शुभमन गिल का डेब्यू मैच होने के कारण भी ये मुकाबला चर्चा का विषय रहने वाला है. इस मैच में भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर होगी नजर 

भारतीय टीम पर नजर डाले तो हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा का पहली प्लेइंग 11 में खेलना मुश्किल नजर आ रही है. इसके अलावा ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल का भी खेलना मुश्किल है. ऐसे में टीम इंडिया रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतर सकती है. इस प्लेइंग 11 को देखें तो भारतीय टीम में ज्यादा बैलेंस नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

इस प्लेइंग 11 को खिलाने के पीछे की वजह जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ