IND vs WI: दूसरे टेस्ट मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर पूरी टीम को देंगे पार्टी! यहां सजेगी टीम इंडिया की महफिल 

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की थी. अब दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पूरी टीम को पार्टी देने वाले हैं! जहां पर अहम टेस्ट मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी की महफिल सजने वाली है.

Team India

Team India

IND vs WI: भारतीय टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल की लिहाज से ये सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होने वाली है. जहां पर पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की है. इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर सभी खिलाड़ियों को पार्टी देने वाले हैं. 

विज्ञापन

हेड कोच देंगे सभी खिलाड़ियों को पार्टी 

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली टेस्ट मैच से पहले सभी भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को अपने घर खाने पर बुलाने वाले हैं. भारतीय टीम 8 अक्टूबर को अभ्यास करने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए जाएगी. पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए गेंद के साथ मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया था. 

विज्ञापन

वहीं बल्ले के साथ केएल राहुल और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने छाप छोड़ी थी. वहीं सुपरस्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ कहर मचाया था. दिल्ली की पिच पर भी स्पिनरों को जादू चलता है, ऐसे में 10 से 14 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस मुकाबले में भी स्पिनरों का ही दबदबा देखने को मिलेगा. पहले टेस्ट मैच की तरह यह भी 3 तीसरे दिन ही खत्म हो सकता है.  

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, एन जगदीसन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल.

वेस्ट इंडीज: टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथानाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, योहान लेने, जेडन सील्स, एंडरसन फिलिप, जेडिया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, टेविन इमलाच.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ