हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाया ‘शतक’, दिग्गजों की लिस्ट में हो गए शामिल 

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. इस मुकाबले के दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

विज्ञापन
Shreyas Iyer

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मिला-जुला प्रदर्शन किया है. शुरुआत में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन टूर्नामेंट के सेकंड हाफ में वो कुछ गलतियां करने आए हैं. आरसीबी के खिलाफ आज के मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम दबाव में नजर आ रही है. पंजाब के कप्तान अय्यर ने इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वो धोनी और रोहित जैसे दिग्गजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. 

श्रेयस अय्यर ने बनाया शानदार ‘शतक’ 

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आज बतौर कप्तान अपने 100 आईपीएल मैच पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वो सिर्फ 5वें कप्तान बने हैं. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और विराट कोहली ने ये काम किया है. जिसमें से पंजाब किंग्स के लिए ये 30वां मुकाबला है. इससे पहले उन्होंने 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए 41 मैचों में कप्तानी की थी. इसके अलावा उन्होंने 29 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी कप्तानी की है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को उन्होंने फाइनल तक पहुंचाया. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को उन्होंने 2024 में आईपीएल चैंपियन भी बनाया था.  

ये भी पढ़ें: रनों की सुनामी वाला सीजन बना IPL 2026, टूट गए 18 सालों के सभी रिकॉर्ड

विज्ञापन

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए श्रेयस अय्यर 

फिलहाल इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर नजर आ रहे हैं. धोनी ने 235 आईपीएल मैचों में कप्तानी है. जिसमें उन्होंने 136 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं 97 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा ने आईपीएल में 158 मुकाबलों में कप्तानी की है. रोहित ने 87 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं उन्हें 67 मैचों में हार मिली.

विराट कोहली ने 143 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है. जिसमें उन्हें 66 मैचों में जीत मिली तो वहीं 70 मुकाबले में उन्हें हार मिली. जिसके बाद गौतम गंभीर ने भी 129 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है. गंभीर को 71 मैचों में जीत मिली है. वहीं उन्हें 57 मैचों में हार मिली है. वहीं श्रेयस अय्यर ने अब तक 54 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं उन्हें 40 मुकाबलों में हार मिली है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच होगा सूर्यकुमार के T20I करियर का फैसला? फ्लॉप बैटिंग बन सकती है रिटायरमेंट की वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola