रनों की सुनामी वाला सीजन बना IPL 2026, टूट गए 18 सालों के सभी रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 कई मामलों में ऐतिहासिक बन गया है. इस सीजन बल्लेबाज सभी गेंदबाजों के खिलाफ काल साबित हो रहे हैं. शायद यही वजह है कि इस सीजन रनों की बरसात हो रही है. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बने हैं.

Cricket News - 2026-05-17T173817.291
1 / 6

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिल रहा है. इस सीजन गेंदबाजों की शामत आई हुई है. लगभग हर मैच में रनों की बारिश हो रही है. इस सीजन सभी टीमों के बल्लेबाजों ने शतक बनाए हैं, जो एक नया इतिहास बना है. इसके अलावा इस सीजन सभी टीमों ने मिलकर सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए हैं.  

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में बना महारिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में बना महारिकॉर्ड2 / 6

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बने हैं. इस सीजन ने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस सीजन अब तक 53 बार 200+ रन बने हैं. इससे पहले आईपीएल इतिहास में इतने 200+ स्कोर नहीं बने थे. ये भी पढ़ें: ‘एक भी बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट 200 के पार नहीं’ हार के बाद GT को किसने लगाई लताड़?

विज्ञापन

आईपीएल 2025

आईपीएल 2025 3 / 6

आईपीएल 2025 में कुल 52 बार 200+ रन बने थे. लेकिन इस सीजन ये रिकॉर्ड भी टूट गया. आईपीएल 2025 में भी रनों की बारिश हुई थी, लेकिन साल 2026 के सामने ये सीजन फीका पड़ गया. आईपीएल 2025 में आरसीबी 18 साल बाद चैंपियन बनी थी.  IPL 2026: RCB के कप्तान को लेकर आई बड़ी फिटनेस अपडेट, जानिए कब करेंगे वापसी

आईपीएल 2024

आईपीएल 20244 / 6

आईपीएल 2024 में भी रनों की बरसात हुई थी. इस सीजन 41 बार 200+ रन बने थे. इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

आईपीएल 2023

आईपीएल 20235 / 6

आईपीएल 2023 में भी बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे. इस सीजन कुल 37 बार 200+ रन बने थे. इस सीजन सीएसके ने कमाल किया था और फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

आईपीएल 2022

आईपीएल 20226 / 6

आईपीएल 2022 में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के रूप में शामिल हुईं थी. इस सीजन 18 बार 200+ स्कोर बने थे. गुजरात ने अपने पहले ही सीजन यानी साल 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन