IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का समापन हो गया है. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में कई सारे यादगार पल देखने को मिले. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल ट्रॉफी पर कब्जा किया. उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पराजित किया. इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप जीती थी. GT के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप अपने नाम की. BCCI ने टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 46 करोड़ रुपये रखी थी.
IPL की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इसी के तहत 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कई टीमों और खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए अलग-अलग तरह के इनाम मिले. वैभव सूर्यवंशी ने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब जीता, जिसके लिए उन्हें एक शानदार कार मिली. आइए सभी टीमों और खिलाड़ियों को मिली इनामी राशियों पर नजर डालते हैं.
IPL 2026 में टीमों के लिए इनामी राशि
- चैंपियन टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 20.00 करोड़ रुपये
- रनर-अप टीम: गुजरात टाइटंस – 12.50 करोड़ रुपये
- तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम: राजस्थान रॉयल्स – 7.00 करोड़ रुपये
- चौथे नंबर पर रहने वाली टीम: सनराइजर्स हैदराबाद – 6.50 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Final में इन सूरमाओं को मिला सम्मान, जानिए अवॉर्ड्स जीतने वालों की पूरी लिस्ट
व्यक्तिगत अवॉर्ड और इनामी राशि
- फेयर प्ले अवॉर्ड: पंजाब किंग्स – 10 लाख रुपये
- ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
- पर्पल कैप: कगिसो रबाडा – 10 लाख रुपये
- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 15 लाख रुपये
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 20 लाख रुपये
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये + टाटा सिएरा कार
- सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन – 10 लाख रुपये
- सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
- कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे – 10 लाख रुपये
- ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन: मोहम्मद सिराज – 10 लाख रुपये
वैभव सूर्यवंशी ने कमाए लाखों रुपये
वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के लिए 5 अलग-अलग तरह के इनाम मिले. उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट सिक्स ऑफ द सीजन का खिताब अपने नाम किया, जिसके लिए उन्हें कुल 65 लाख रुपये मिले हैं और एक टाटा सिएरा कार भी गिफ्ट में मिली है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप, इस नंबर पर रहे विराट कोहली, देखें टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines