IPL 2026 Final में इन सूरमाओं को मिला सम्मान, जानिए अवॉर्ड्स जीतने वालों की पूरी लिस्ट

Full List Of Awards In IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का शानदार अंत हो गया है, आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस खिताबी जीत के बीच हमें उन अवॉर्ड्स पर नजर डालनी चाहिए, जो अलग-अलग कैटेगरी में दिए गए हैं.

Rajat Patidar Shubman Gill

Rajat Patidar Shubman Gill

IPL 2026 Final Full List Of Awards: आरसीबी ने 2026 में अपने आईपीएल खिताब को शानदार तरीके से डिफेंड किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम 31 मई को फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर, वो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाली सिर्फ तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई. टाइटल क्लैश के बाद कई सारे अवॉर्ड्स उनके हकदारों को मिले, आइए इनकी पूरी लिस्ट देखते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का दबदबा

हालांकि आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी जीती, लेकिन कई पर्सनल माइलस्टोंस पर राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का ही दबदबा रहा. इस 15 साल के खिलाड़ी का प्रदर्शन रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा; उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड, इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड, सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड और सुपर सिक्सेस अवॉर्ड अपने नाम किए.

विज्ञापन

ऑरेंज कैप के हकदार

वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर सीजन को खत्म किया और इंडियन प्रीमियर लीग के 19 सालों के इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने कुल 776 रन बनाए.

रबाडा को पर्पल कैप

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर पर्पल कैप हासिल की; उन्होंने कुल 29 विकेट चटकाए. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को ये माइलस्टोन छूने से रोक दिया जिन्होंने इस सीजन में 28 विकेट लिए थे.

विज्ञापन


आईपीएल फाइनल में अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

अवॉर्डविनर
इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्जवैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीज़नवैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्डमोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) – 172 डॉट बॉल
कैच ऑफ द सीजनमनीष पांडे (आरसीबी बनाम केकेआर – टिम डेविड का कैच)
फेयरप्ले अवॉर्डपंजाब किंग्स
पर्पल कैपकगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस)
ऑरेंज कैपवैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयरवैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
बेस्ट पिच और मैदान (5+ मैच)क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल
बेस्ट पिच और मैदान (4 से कम मैच)हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैचविराट कोहली
रनर्स अपगुजरात टाइटंस
चैंपियनआरसीबी

साई सुदर्शन ने जड़े सबसे ज्यादा चौके

गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर साई सुदर्शन ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड बनाकर जीटी के कैंपेन में एक और अचीवमेंट जोड़ दी, जबकि पंजाब किंग्स को ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.

विराट के नाम हुए ये 3 अवॉर्ड्स

इस बीच आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया. किंग कोहली को 3 छक्के लगाने के लिए ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच’और 9 चौके लगाने के लिए ‘ऑन द गो 4s’ का भी अवॉर्ड दिया गया.

विज्ञापन

मनीष पांडे को जबरदस्त फील्डिंग का ईनाम

आरसीबी और केकेआर के बीच लीग-स्टेज के मुकाबले के दौरान टिम डेविड को आउट करने के लिए मनीष पांडे द्वारा लपके गए शानदार कैच को ‘कैच ऑफ द सीजन’ चुना गया. ये कैच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का सबसे शानदार कैच साबित हुआ.

सिराज को ‘ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड’

गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज ने 172 ‘डॉट बॉल’ फेंककर ‘ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड’ जीता; इस पहल के तहत उनके योगदान से कुल 3,268 पेड़ लगाए गए. इस परफॉर्मेंस की बदौलत सिराज ने ये साबित किया कि वो सबसे छोटे फॉर्मेट में कितने असरदार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

स्टेट क्रिकेट बोर्ड को भी मिला अवॉर्ड

‘क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल’ ने उन स्टेडियमों की कैटेगरी में ‘पिच और ग्राउंड अवॉर्ड’ जीता, जहां 5 या उससे ज्यादा मैच खेले गए थे. वहीं, 5 से कम मैच ऑर्गनाइज करने वाले स्टेडियमों की कैटेगरी में ये सम्मान ‘हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन’ के नाम रहा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ