---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप, इस नंबर पर रहे विराट कोहली, देखें टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

Orange Cap Top 10 List: IPL 2026 का समापन हो गया है. इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस काफी ज्यादा रोचक रही. अंत में वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी. आइए टॉप 10 लिस्ट पर नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Orange Cap Top 10 List: इंडियन प्रीमियर लीग के एक और सफल सीजन का समापन हो गया है. IPL 2026 में रनों की जमकर बारिश हुई और अधिकांश मैचों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ. ऑरेंज कैप की रेस इस सीजन काफी ज्यादा रोचक रही. सीजन की शुरुआत में रोहित शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया.

बाद में विराट कोहली, केएल राहुल और हेनरिक क्लासेन के सिर भी यह कैप सजी. अंत में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया. आइए इस सीजन ऑरेंज कैप की टॉप 10 फाइनल लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026 की फाइनल ऑरेंज कैप टॉप 10 लिस्ट

रैंक खिलाड़ी टीम रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
1वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स77648.50237.30156372
2शुभमन गिलगुजरात टाइटंस73245.75163.02167433
3साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस72245.12157.98187530
4विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु67556.25165.84157325
5हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद62448.00160.00064831
6ईशान किशनसनराइजर्स हैदराबाद60240.13182.42066032
7केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स59345.61174.41155631
8अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद56340.21204.72145043
9मिचेल मार्शलखनऊ सुपर जायंट्स56343.30163.18135136
10जोस बटलरगुजरात टाइटंस52637.57152.46045126

ये भी पढ़ें:- IPL Final से लौटते वक्त गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, जानिए खिलाड़ियों का क्या हुआ

ऑरेंज कैप जीतते ही वैभव सूर्यवंशी ने रच डाला इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 15 साल 65 दिन की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया. उन्होंने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 23 साल 231 दिन की उम्र में साई सुदर्शन ने IPL 2025 में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. उनसे 8 साल छोटे सूर्यवंशी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Final में इन सूरमाओं को मिला सम्मान, जानिए अवॉर्ड्स जीतने वालों की पूरी लिस्ट

First published on: Jun 01, 2026 10:59 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola