IPL 2026 जीतने के बाद RCB पर हुई करोड़ों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी को मिली कार, BCCI ने दिल खोलकर लुटाया पैसा

IPL 2026 Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का समापन हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी पर कब्जा किया और इसी के साथ उन पर करोड़ों की बारिश हुई है. वैभव सूर्यवंशी को भी एक कार मिली है. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.

IPL 2026 Prize Money

आईपीएल 2026 की प्राइज मनी

IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का समापन हो गया है. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में कई सारे यादगार पल देखने को मिले. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल ट्रॉफी पर कब्जा किया. उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पराजित किया. इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप जीती थी. GT के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप अपने नाम की. BCCI ने टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 46 करोड़ रुपये रखी थी.

विज्ञापन

IPL की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इसी के तहत 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कई टीमों और खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए अलग-अलग तरह के इनाम मिले. वैभव सूर्यवंशी ने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब जीता, जिसके लिए उन्हें एक शानदार कार मिली. आइए सभी टीमों और खिलाड़ियों को मिली इनामी राशियों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में टीमों के लिए इनामी राशि

  • चैंपियन टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 20.00 करोड़ रुपये
  • रनर-अप टीम: गुजरात टाइटंस – 12.50 करोड़ रुपये
  • तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम: राजस्थान रॉयल्स – 7.00 करोड़ रुपये
  • चौथे नंबर पर रहने वाली टीम: सनराइजर्स हैदराबाद – 6.50 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Final में इन सूरमाओं को मिला सम्मान, जानिए अवॉर्ड्स जीतने वालों की पूरी लिस्ट

व्यक्तिगत अवॉर्ड और इनामी राशि

  • फेयर प्ले अवॉर्ड: पंजाब किंग्स – 10 लाख रुपये
  • ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
  • पर्पल कैप: कगिसो रबाडा – 10 लाख रुपये
  • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 15 लाख रुपये
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 20 लाख रुपये
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये + टाटा सिएरा कार
  • सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन – 10 लाख रुपये
  • सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
  • कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे – 10 लाख रुपये
  • ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन: मोहम्मद सिराज – 10 लाख रुपये

वैभव सूर्यवंशी ने कमाए लाखों रुपये

वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के लिए 5 अलग-अलग तरह के इनाम मिले. उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट सिक्स ऑफ द सीजन का खिताब अपने नाम किया, जिसके लिए उन्हें कुल 65 लाख रुपये मिले हैं और एक टाटा सिएरा कार भी गिफ्ट में मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ