हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs LSG: लखनऊ को हराकर मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में किया खेल, 2 टीमें टूर्नामेंट से लगभग बाहर

MI vs LSG: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद उन्होंने पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल कर दिया है.

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की टीम बिना कप्तान हार्दिक पांड्या के खेलने उतरी. टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 228 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 19वें ओवर में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. हालांकि इस मुकाबले के बाद 2 फ्रेंचाइजी लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर ही हो चुकी है.  

मुंबई इंडियंस की टीम ने किया बड़ा फेरबदल 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस हार के बाद भी 10वें पायदान पर नजर आ रही है. हालांकि सीजन में 7वीं हार के बाद अब फ्रेंचाइजी लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वहीं जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है. हालांकि मुंबई की टीम भी प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर ही नजर आ रही है. कल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले के बाद एक और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है. पंजाब किंग्स पहले नंबर पर तो वहीं आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पर तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही है. गुजरात टाइटंस की टीम 5वें नंबर पर बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: LSG vs MI: हार की हैट्रिक के बाद मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 6 विकेट से हराया

विज्ञापन

यहां देखें MI vs LSG मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

क्रमांकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)नो रिजल्ट (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1PBKS962113+0.855
2RCB963012+1.420
3SRH1064012+0.644
4RR1064012+0.510
5GT1064012-0.147
6CSK94508+0.005
7DC94508-0.895
8KKR93517-0.539
9MI103706-0.649
10LSG92704-1.076

ये भी पढ़ें: भारत को कई मुकाबले जिताने वाला खिलाड़ी दूसरी बार बना विधायक, BJP ने जताया था भरोसा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola