---विज्ञापन---

खेल

LSG vs MI: हार की हैट्रिक के बाद मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 6 विकेट से हराया

MI vs LSG: 4 मई को एलएसजी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत हासिल की. लगातार 3 हार के बाद मुंबई ने जीत का स्वाद चखा. रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने अपनी बल्लेबाजी से निकोलस पूरन के तूफानी अर्धशतक को फीका कर दिया.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: May 4, 2026 23:30
MI vs LSG
MI vs LSG

MI vs LSG: 4 मई को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग की और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. एलएसजी ने 228 रन बनाए थे. लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने तूफानी अर्धशतक जड़ा. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को धमाकेदार शुरुआत मिली. रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने शतकीय साझेदारी की और मैच को मुंबई के लिए आसान बना दिया. मुंबई ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.

लखनऊ ने बनाया था विशाल स्कोर

लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि जोश इंग्लिस ने 5 गेंदों में 13 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 1 चौका के अलावा 8 छक्के शामिल थे. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में 15 रन बनाए. वहीं, एडेन मार्करम ने 25 गेंदों में 31 रन बनाए. अक्षत रघुवंशी ने 7 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया. इसके बाद एडेन मार्करम ने 25 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. वहीं, लोअर मिडिल ऑर्डर में हिम्मत सिंह ने 31 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली. लखनऊ ने 20 ओवर में इस तरह 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे.

---विज्ञापन---

मुंबई ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को धमाकेदार शुरुआत मिली. रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए. मोहसिन खान ने उन्हें चलता किया और तब तक काफी देर हो चुकी थी. उन्होंने अपना काम बखूबी पूरा कर दिया था. इसके बाद 12 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली. मुंबई ने 18.4 ओवर में 229/4 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: निकोलस पूरन ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, विस्फोटक पारी से कर दिया बड़ा खेला

First published on: May 04, 2026 11:19 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.