हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs SRH: हैदराबाद को हराकर गुजरात ने RCB के साथ कर दिया खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली

GT vs SRH: आईपीएल 2026 में अब तक 56 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसके कारण ही टूर्नामेंट का 2 तिहाई हिस्सा खेला जा चुका है. ऐसे में अब हर मुकाबला बहुत ही ज्यादा अहम हो गया है. पॉइंट्स टेबल में अब लगभग हर मुकाबले के बाद ही बड़ा फेरबदल देखने को मिलता है.

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table

GT vs SRH: फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुरी तरह से फेल हो गए. गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले 20 ओवरों में 168 रन बनाए और बाद में हैदराबाद को सिर्फ 86 रनों पर ही समेट दिया. जिसके कारण ही उनकी टीम को 82 रनों की बड़ी जीत मिली है. इस मुकाबले के बाद गुजरात की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नुकसान पहुंचाया है. वहीं सीएसके और राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा फायदा हुआ है. 

पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल 

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में जीत के बाद 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. अगले 2 मैचों में से अब गुजरात को क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ 1 ही जीत चाहिए. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में हार के बाद तीसरे स्थान पर आ गई हैं. हैदराबाद के भी अब दोनों अगले मुकाबले बहुत ही अहम हो गए हैं. गुजरात की जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले में हैदराबाद की हार से खुश है. इन दोनों टीमों के पास भी अभी 18 अंकों तक पहुंचने का मौका है. ऐसे में वो हैदराबाद को पीछे छोड़ने का प्रयास कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात टाइटंस को इन 4 खिलाड़ियों ने हारा हुआ मैच जिताया, 7 गेंदों में पलट दी बाजी

विज्ञापन

यहां देखें GT vs SRH मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थानटीम का नाममैचजीतहारNRअंकNRR
1 गुजरात टाइटंस1284016+0.551
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1174014+1.103
3 सनराइजर्स हैदराबाद1275014+0.331
4पंजाब किंग्स1164113+0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स1165012+0.185
6राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स1257010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स104519-0.169
9 मुंबई इंडियंस113806-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स113806-0.907

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बॉलीवुड के स्टार का डर आया सामने, क्रिकेटर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola