IPL 2026 के बीच बॉलीवुड के स्टार का डर आया सामने, क्रिकेटर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2026: आईपीएल 2026 खेला जा रहा है. जहां पर कई युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित कर रहे हैं. इस दौरान ये स्टार खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही साथ फिटनेस और स्टाइल में भी बड़े-बड़े सितारों को टक्कर दे रहे हैं.

Virat Kohli, Sunny deol and Randeep Hudda

Virat Kohli, Sunny deol and Randeep Hudda

IPL 2026: क्रिकेटर्स अब सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी छाए रहते हैं. कुछ खिलाड़ी अपनी फिटनेस के कारण भी चर्चा में रहते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. आज के समय में खिलाड़ी बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों को भी चुनौती देते हैं. बॉलीवुड के स्टार एक्टर ने अब आईपीएल 2026 के दौरान क्रिकेटर्स से डर लगने की बात कही है. इसके अलावा इस स्टार अभिनेता ने आज के समय के खिलाड़ियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन

बॉलीवुड के स्टार ने दिया बड़ा बयान 

एक्टर रणदीप हुड्डा की जल्द ही जिओहॉटस्टार पर ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ नाम की वेब सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है. जिसका प्रमोशन करने के लिए वो स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियो पहुंचे थे. जहां पर उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और मोहम्मद कैफ भी नजर आ रहे थे. इस दौरान कैफ आईपीएल 2026 में हो रही खराब फिल्डिंग के बारे में बात कर रहे थे. इस बारे में जब रणदीप हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा अब क्रिकेटर्स और एक्टर्स में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है. दोनो लगभग सेम ही हो गए हैं. अभिनेता की तरह अब खिलाड़ियों को भी पता चल गया है कि कैमरे पर क्या करना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी जॉब भी खतरे में आ गई है. 

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में हो रही है खराब फील्डिंग 

मौजूदा समय में क्रिकेट का लेवल हर तरह से बेहतर हो रहा है, लेकिन एक मामले में ऐसा नहीं है. आईपीएल 2026 के दौरान बहुत ही खराब फील्डिंग देखने को मिली है. लगभग सभी टीमों के खिलाड़ी कैच छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. खासकर पंजाब किंग्स के शशांक सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं. हालांकि उसके बाद भी इन खिलाड़ियों की टीम प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही है. इस सीजन सबसे ज्यादा कैच छूटे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ