GT vs SRH IPL 2026 Match

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस को इन 4 खिलाड़ियों ने हारा हुआ मैच जिताया, 7 गेंदों में पलट दी बाजी 

GT vs SRH: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया. गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही शुभमन गिल की टीम ने 82 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया.

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस की टीम ने जब पहली पारी में 20 ओवरों में 168 रन बनाए, तो उनके लिए मैच बहुत ही मुश्किल हो गया था. हालांकि गेंदबाजी में टीम ने सिर्फ 7 गेंदों में 2 बड़े विकेट हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मैच से ही बाहर कर दिया. जिसके बाद ही गुजरात टाइटंस की टीम अब प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है. हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस के इन 4 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को आसानी से जिताया. 

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस टीम के 4 बड़े हीरो 

बल्लेबाजी के दौरान गुजरात टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में वाशिंगटन सुंदर ने भी 33 गेंदों में 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके कारण ही टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. कगिसो राबाडा ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं उनका साथ देते हुए जेसन होल्डर ने भी 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इन 4 खिलाड़ियों के दम पर ही गुजरात ने मुकाबला जीत लिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ