हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CSK vs DC: सीएसके ने दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा फेरबदल, केकेआर को हुआ बड़ा नुकसान 

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में सीएसके की टीम लगातार 3 हार मिली थी. जिससे उबरते हुए अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 23 रनों से हरा दिया. जिसके बाद सीएसके की टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी अपना खाता खोल दिया है.

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरकार कमबैक कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम को सीजन की पहली जीत मिली है. दिन के खेल में पंजाब किंग्स की टीम को भी शानदार जीत मिली है. जिसके कारण ही अब पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. खासकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को इससे बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. 

पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 23 रनों से सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के बाद अब सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं इस हार के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे स्थान पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में अब दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. वहीं इस हार के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है. 

सीएसके की जीत के कारण अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 10वें स्थान पर नजर आ रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी 8 अंकों के साथ टॉप पर नजर आ रही है. आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर कब्जा बनाए हुए हैं. गुजरात टाइटंस की टीम 7वें स्थान पर तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 8वें नंबर पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5वें स्थान पर नजर आ रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में खुला जीत का खाता, सैमसन-ओवरटन बने हीरो 

यहां देखें CSK vs DC मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

क्रमांकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बिना परिणाम (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1RR44008+2.055
2PBKS43017+0.720
3RCB32104+1.231
4DC42204+0.322
5LSG32104-0.359
6SRH41302-0.024
7GT31202-0.270
8MI31202-0.715
9CSK41302-1.532
10KKR40311-1.315

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: संजू सैमसन का शतकीय तूफान, IPL 2026 में पहली सेंचुरी से मचाया धमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola