IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है. हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय हो चुकी हैं तो वहीं एक जगह अभी भी बाकी है. इस एक स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है. लीग स्टेज के अब महज 4 मुकाबले बाकी हैं और 4 टीमों के बीच एक स्पॉट के लिए ये लड़ाई रोटक हो चुकी है. ऐसे में फैंस के लिए ये समझना मुश्किल हो गया है कि कौन सी टीम कैसे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. ऐसे में चलिए आपको समझाते हैं प्लेऑफ का पूरा समीकरण.
ये भी पढ़िए- PAK vs AUS: पाकिस्तान की वनडे टीम से हुई इन 6 खिलाड़ियों को छुट्टी! पूर्व कप्तान का नाम भी लिस्ट में शामिल
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे आसान समीकरण
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक खेले 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल करते हुए 14 अंक बटोरे हैं. टीम का अभी एक मुकाबला बाकी है जो कि मुंबई इंडियंस की खिलाफ होगा. टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो सीधे तौर पर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. अगर टीम इस मैच में हार जाती है तो मुश्किलें बढ़ जाएगी.
लगातार 6 मैच हार चुकी है पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन की जबरदस्त शुरुआत की थी लेकिन टीम ने पिछले 6 मैचों में लगातार हार का सामना किया है. इसी के चलते टीम के लिए प्लेऑफ की चाबी अब अपने हाथ में नहीं रह गई है. टीम को अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी तो वहीं राजस्थान और केकेआर की हार की दुआ करनी होगी. पंजाब की KKR बनाम DC मैच पर भी कड़ी नजर बनी रहेगी कि केकेआर की टीम इस मैच को बड़े अंतर से ना जीते.
केकेआर के लिए भी मुश्किल होगी राह
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं है. केकेआर को अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है, जिसमें टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. इसी के साथ टीम चाहेगी कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी मैचों में हार जाए. ऐसे में केकेआर के 15 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन जाएगी.
दिल्ली कैपिटल्स की पहुंचना नामुमकिन के बराबर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना सबसे मुश्किल है. टीम को सबसे पहले तो राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को आखिरी मैच में हार चाहिए होगी. इसी के साथ केकेआर के साथ होने वाले अपने आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि टीम का नेट रन रेट फिलहाल माइनस में है.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: RCB और सनराइजर्स हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी, जानें मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines