PAK vs AUS: पाकिस्तान की वनडे टीम से हुई इन 6 खिलाड़ियों को छुट्टी! पूर्व कप्तान का नाम भी लिस्ट में शामिल

PAK vs AUS: पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है. पीसीबी की तरफ से इसके लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस बार भी टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. कई बड़े खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हुई है. यहां देखें लिस्ट

jacket - 2026-05-22T125756.423

PAK vs AUS: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. लगातार खराब प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट टीम में बदलाव करता हुआ नजर आ रहा है. इस बार भी टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिसके तहत 3 खिलाड़ियों को पहली बार स्क्वाड में शामिल किया गया है तो वहीं कई अनुभवी खिलाड़ियों की भी टीम में वापसी हुई है. इसी के साथ 6 खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनकी वनडे टीम से छुट्टी कर दी गई है. कौन हैं ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

फहीम अशरफ और फैसल अकरम की हुई छुट्टी

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में पाक टीम के स्क्वाड में शामिल फहीम अशरफ और फैसल अकरम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. अशरफ की जगह अहमद दानियाल तो वहीं फैसल की जगह सुफयान मोकीम को टीम में मौका दिया गया है. फहीम अशरफ का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा है. उन्होंने टीम के लिए खेले 45 मैचों में केवल 33 विकेट ही हासिल किए हैं और केवल 419 रन ही बना पाए हैं. दूसरी तरफ फैसल ने खेले 4 वनडे मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं. 

विज्ञापन

बाबर की हुई वापसी, रिजवान का कटा पत्ता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बाबर आजम को टीम में जगह मिली है. उन्हें हुसैन तलत की जगह शामिल किया गया है. दूसरे सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान का वनडे टीम से पत्ता कट गया है. उनकी जगह रोहेल नजीर को स्क्वाड में शामिल किया गया है. रिजवान का प्रदर्शन बीते काफी लंबे समय से सवालों के घेरे में बना हुआ था तो वहीं बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की है.

वसीम जूनियर और साद मसूद भी हुए बाहर

आखिरी वनडे सीरीज में वसीम जूनियर और साद मसूद को भी पाकिस्तान की वनडे टीम में जगह मिली थी लेकिन इस सीरीज में ये दोनों भी बाहर हो चुके हैं. इन खिलाड़ियों की जगह नसीम शाह और शादाब खान की टीम में वापसी हुई है. टीम में लगातार बदलाव के चलते इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ