IPL 2026: RCB और सनराइजर्स हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी, जानें मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
IPL 2026 SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलने वाला है. दोनों ही टीमें इस सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आ रही हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इन दोनों टीमों के बीच मैच में किसका पलड़ा भारी रहता है. जानें मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
IPL 2026 SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी की टीम टॉप पर काबिज है और सनराइजर्स की टीम तीसरे नंबर पर है. सनराइजर्स की टीम इस मैच में बड़ी जीत हासिल कर टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. इस सीजन का पहला मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच ही हुआ था, जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. सनराइजर्स के पास हार का बदला लेने का शानदार मौका होगा. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी हर एक जानकारी.
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सनराइजर्स का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं आरसीबी की टीम 12 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है. पिछले 5 मैचों में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 2 मैचों में आरसीबी ने बाजी मारी है तो वहीं 3 बार सनराइजर्स जीत चुकी है.
विज्ञापन
कब और कहां खेला जाएगा SRH vs RCB?
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का ये मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
SRH vs RCB मैच की मौसम और पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये मुकाबला पिच नंबर 2 होगा. इस मैदान पर जमकर रनों का अंबार लगता है तो ऐसे में ये मैच भी बल्लेबाजों के लिए शानदार हो सकता है. पिछली बार जब इस पिच पर मुकाबला हुआ था तो सनराइजर्स की टीम ने दिल्ली के खिलाफ 242 रन बनाए थे तो वहीं टीम पंजाब के खिलाफ 234 भी बना चुकी है. मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.