IPL 2026 Playoff Scenario: 4 टीमें, 4 मैच और जगह केवल एक… प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक, जानें समीकरण

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 को लेकर प्लेऑफ की जंग रोमांचक हो चुकी है. इस बार एक स्पॉट की जगह बची हुई है लेकिन इसके लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है. इस रोमांचक जंग में किस टीम की सबसे ज्यादा उम्मीदें है और हर मैच के साथ कैसे समीकरण बन रहे हैं.

jacket - 2026-05-22T150801.494

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है. हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय  हो चुकी हैं तो वहीं एक जगह अभी भी बाकी है. इस एक स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है. लीग स्टेज के अब महज 4 मुकाबले बाकी हैं और 4 टीमों के बीच एक स्पॉट के लिए ये लड़ाई रोटक हो चुकी है. ऐसे में फैंस के लिए ये समझना मुश्किल हो गया है कि कौन सी टीम कैसे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. ऐसे में चलिए आपको समझाते हैं प्लेऑफ का पूरा समीकरण.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे आसान समीकरण

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक खेले 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल करते हुए 14 अंक बटोरे हैं. टीम का अभी एक मुकाबला बाकी है जो कि मुंबई इंडियंस की खिलाफ होगा. टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो सीधे तौर पर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. अगर टीम इस मैच में हार जाती है तो मुश्किलें बढ़ जाएगी.

लगातार 6 मैच हार चुकी है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन की जबरदस्त शुरुआत की थी लेकिन टीम ने पिछले 6 मैचों में लगातार हार का सामना किया है. इसी के चलते टीम के लिए प्लेऑफ की चाबी अब अपने हाथ में नहीं रह गई है. टीम को अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी तो वहीं राजस्थान और केकेआर की हार की दुआ करनी होगी. पंजाब की KKR बनाम DC मैच पर भी कड़ी नजर बनी रहेगी कि केकेआर की टीम इस मैच को बड़े अंतर से ना जीते.

विज्ञापन

केकेआर के लिए भी मुश्किल होगी राह

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं है. केकेआर को अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है, जिसमें टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. इसी के साथ टीम चाहेगी कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी मैचों में हार जाए. ऐसे में केकेआर के 15 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन जाएगी. 

दिल्ली कैपिटल्स की पहुंचना नामुमकिन के बराबर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना सबसे मुश्किल है. टीम को सबसे पहले तो राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को आखिरी मैच में हार चाहिए होगी. इसी के साथ केकेआर के साथ होने वाले अपने आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि टीम का नेट रन रेट फिलहाल माइनस में है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ