IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल के 19वें एडिशन में 47 मुकाबले खेले जा चुके हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीमें सबसे नीचे नजर आ रही हैं. अब टूर्नामेंट अपने लीग मैचों के अंतिम चरण की तरफ बढ़ चला है तो ऐसे में लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये तीनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसे बन रहे हैं प्लेऑफ को लेकर समीकरण.
MI के लिए खुले प्लेऑफ के दरवाजे
मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस सीजन खेले 10 में से केवल 3 मैचों में ही जीत हासिल की है तो वहीं 6 मैचों में हार का सामना किया है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम इस सीजन बहुत ही खराब दौर से गुजर रही है. टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो बचे हुए 4 मैचों में जीत हासिल करनी होगी. ऐसे में लीग मैच खत्म होने के बाद टीम के पास 14 अंक हो जाएंगे. इसी के साथ टीम को सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे और ये भी मनाना होगा कि पॉइंट्स में उनसे ऊपर बैठी टीमें बड़े अंतर से अपने मुकाबले हारे.
LSG के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए इस बार प्लेऑफ में जगह बना पाना अब काफी मुश्किल हो चुका है लेकिन टीम के लिए अभी भी दरवाजे खुले हुए हैं. टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अपने बचे हुए पांचों मैचों में जीत हासिल करनी होगी वो भी बेहतर अंतर से, ताकी नेट रन रेट में सुधार हो सके. 14 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ ही टीम प्लेऑफ में जा सकती है. एक मैच हारते ही इस बार टीम की उम्मीद खत्म हो जाएंगी.
KKR के लिए राह तोड़ी आसान
3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर इस बार संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि, अभी भी फ्रेंचाइजी के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का पूरा मौका है. टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है तो वहीं 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के पास अभी 5 मुकाबले बाकी हैं जिसमें जीत हासिल कर 17 अंक हो सकते हैं और टीम आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 में रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का महारिकॉर्ड, क्या आपको पता है T20I और वनडे का सिक्सर किंग कौन है?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines