---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026 Playoff Scenario: अभी भी खुले हैं MI, KKR और LSG के लिए प्लेऑफ के दरवाजे, जानें कैसे बन रहे इन 3 टीमों के समीकरण

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. पॉइंट्स टेबल पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं. MI, KKR और LSG के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. ऐसे में इन 3 टीमों के लिए प्लेऑफ के क्या समीकरण बन रहे हैं, आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल के 19वें एडिशन में 47 मुकाबले खेले जा चुके हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीमें सबसे नीचे नजर आ रही हैं. अब टूर्नामेंट अपने लीग मैचों के अंतिम चरण की तरफ बढ़ चला है तो ऐसे में लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये तीनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसे बन रहे हैं प्लेऑफ को लेकर समीकरण.

ये भी पढ़िए- Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: 12 टीमें, 33 मैच…इस दिन से शुरू होगा विश्व कप का रोमांच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

MI के लिए खुले प्लेऑफ के दरवाजे

मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस सीजन खेले 10 में से केवल 3 मैचों में ही जीत हासिल की है तो वहीं 6 मैचों में हार का सामना किया है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम इस सीजन बहुत ही खराब दौर से गुजर रही है. टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो बचे हुए 4 मैचों में जीत हासिल करनी होगी. ऐसे में लीग मैच खत्म होने के बाद टीम के पास 14 अंक हो जाएंगे. इसी के साथ टीम को सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे और ये भी मनाना होगा कि पॉइंट्स में उनसे ऊपर बैठी टीमें बड़े अंतर से अपने मुकाबले हारे.

LSG के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए इस बार प्लेऑफ में जगह बना पाना अब काफी मुश्किल हो चुका है लेकिन टीम के लिए अभी भी दरवाजे खुले हुए हैं. टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अपने बचे हुए पांचों मैचों में जीत हासिल करनी होगी वो भी बेहतर अंतर से, ताकी नेट रन रेट में सुधार हो सके. 14 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ ही टीम प्लेऑफ में जा सकती है. एक मैच हारते ही इस बार टीम की उम्मीद खत्म हो जाएंगी.

---विज्ञापन---

KKR के लिए राह तोड़ी आसान

3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर इस बार संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि, अभी भी फ्रेंचाइजी के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का पूरा मौका है. टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है तो वहीं 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के पास अभी 5 मुकाबले बाकी हैं जिसमें जीत हासिल कर 17 अंक हो सकते हैं और टीम आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का महारिकॉर्ड, क्या आपको पता है T20I और वनडे का सिक्सर किंग कौन है?

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2026 04:09 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola