PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का बहुत ही अहम मुकाबला खेला गया. जहां पर दोनों ही टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला खेला गया. पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 222 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 8 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए. हालांकि उसके बाद भी उनकी टीम 23 रनों से मुकाबला हार गई.
आरसीबी ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम को खराब शुरुआत मिली. जैकब बेथेल सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हालांकि 37 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें उन्होंने 25 गेंदों में 45 रन बना डाले.
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. अंत में टिम डेविड ने भी 12 गेंदों में 28 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बरार ने 2 विकेट झटके तो वहीं अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ दिया डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड
लगातार छठा मुकाबला हारी पंजाब किंग्स
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. सिर्फ 19 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए. प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर फेल हो गए. कूपर कोनोली ने 37 रन बनाए तो वहीं सूर्यांश शेडगे ने 35 रन जोड़े. जिसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने भी 37 रन ठोक दिए. अंत में शशांक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रनों की पारी खेलकर लड़ाई लड़ी, लेकिन उसके बाद भी 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 199 रन ही जोड़ सकी और 23 रनों से हार गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम डार ने 3 विकेट हासिल किया. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: रनों की सुनामी वाला सीजन बना IPL 2026, टूट गए 18 सालों के सभी रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
42 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines