हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs MI: प्रियांश आर्या ने की 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में बड़ा मुकाबला हुआ. जहां पर गेंद और बल्ले के बीच बहुत ही अच्छी टक्कर देखने को मिली. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है.

विज्ञापन
Priyansh Arya

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 में भी युवा खिलाड़ी ही रन बना रहे हैं. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने लगातार टीम के लिए अहम योगदान दिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में भी इन दोनों बल्लेबाज का योगदान आया. अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी प्रियांश आर्या ने इस मुकाबले में 15 साल पुराने आईपीएल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वो ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं. 

प्रियांश आर्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. जिसके बाद मुंबई इंडियंस के दीपक चाहर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. हालांकि 22 रन बनाते ही आर्या ने आईपीएल 2026 में भी 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी अपने पहले 2 सीजन में 350 रनों का आंकड़ा पार करने वाले प्रियांश आर्या दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. 

इससे पहले ये कारनामा मुंबई इंडियंस के अंबाती रायडू ने किया था. अंबाती रायडू ने आईपीएल 2010 में 14 मैच खेले और 356 रन बनाए थे. वहीं आईपीएल 2011 में उन्होंने 16 मैचों में 395 रन बनाए थे. वहीं बात प्रियांश आर्या की करें तो उन्होंने आईपीएल 2025 में 475 रन बनाए थे. जबकि आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 364 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: MI से रिलीज हुए तो इस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, सामने आया बड़ा अपडेट

पंजाब किंग्स ने बनाया बड़ा स्कोर 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 57 रन बनाए. कूपर कोनोली ने भी 21 रन जोड़े. अंत में अजमातुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं अंत में विष्णु विनोद ने नाबाद 15 रन तो वहीं जेवियर बार्टलेट ने 18 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके तो वहीं शार्दुल ठाकुर को 4 अहम विकेट मिले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में हुई इन 7 युवा खिलाड़ियों की धमाकेदार एंट्री, IPL में भी मचा रहे हैं धमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola