---विज्ञापन---

टीम इंडिया में हुई इन 7 युवा खिलाड़ियों की धमाकेदार एंट्री, IPL में भी मचा रहे हैं धमाल

Team India: बीसीसीआई टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को सीधी एंट्री नहीं देता है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंडिया ए की टीम में मौका देता है. इंडिया ए के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मुख्य टीम में मौका मिलता है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

इंडिया ए ट्राई सीरीज के मुख्य बिंदु

इंडिया ए 9 जून से श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ एक ट्राई सीरीज खेलेगी.

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को इंडिया ए टीम में शामिल किया है.

कुल 7 युवा खिलाड़ियों को उनके आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर इंडिया ए में मौका मिला है.

शामिल किए गए खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज और अरशद खान को इंडिया ए टीम में चुना गया है.

India A

Team India: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इंडिया ए की टीम 9 जून से एक ट्राई सीरीज खेलेगी. जिसमें इंडिया ए के साथ श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम भी हिस्सा लेने वाली है. इस ट्राई सीरीज के लिए अब बीसीसीआई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जा रहा है. चयनकर्ताओं ने 7 युवा खिलाड़ियों को आईपीएल के प्रदर्शन के कारण इंडिया ए में मौका दिया है. 

7 युवा खिलाड़ियों को मिला इंडिया ए में मौका 

इंडिया ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिला है. अब उन्हें अपना शानदार प्रदर्शन इंडिया के लिए भी करना होगा. पंजाब किंग्स के दोनों सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को टीम में मौका दिया गया है. दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब किंग्स के सूर्यांश शेडगे को भी फिनिशर की भूमिका में मौका दिया गया है. गेंदबाजी की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर हर्ष दुबे का नाम भी नजर आ रहा है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और गुजरात टाइटंस के अरशद खान को भी चयनकर्ताओं ने चांस दिया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टी-20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली 4 टीमें, इतिहास रचने का है मौका

First published on: May 14, 2026 10:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola