हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs DC: पंजाब के खिलाफ मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, युवा बल्लेबाज ने की पिटाई

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला गया. जहां पर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बहुत ही टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. इस मुकाबले में दिल्ली के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने खराब गेंदबाजी करके शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन
Mitchell Starc

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आधे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क का इंतजार करती रही. हालांकि जब वो आए, तो पहले मुकाबले में ही उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके बाद उनसे टीम की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा बढ़ गई. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. पंजाब के खिलाफ स्टार्क ने निराशाजनक प्रदर्शन करके बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. युवा बल्लेबाज के खिलाफ भी स्टार्क फेल हो गए. 

मिचेल स्टार्क ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड 

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 2 विकेट लेकर 57 रन खर्च कर दिए. आईपीएल इतिहास में ये स्टार्क के करियर का सबसे महंगा स्पेल हैं. इससे पहले उन्होंने किसी भी आईपीएल मैच में इतने रन नहीं खर्च किए हैं. पंजाब के युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे और प्रियांश आर्या ने स्टार्क के खिलाफ जमकर रन बनाए. 

शेडगे ने तो 4 गेंदों में 2 छक्के जड़ दिए. जिसके कारण ही स्टार्क का आखिरी ओवर भी बहुत महंगा गया. स्टार्क डेथ ओवरों में बहुत ही खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं, लेकिन शेडगे के खिलाफ वो प्रभावहीन नजर आए. हालांकि टी-20 करियर में उनका सबसे खराब स्पेल 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में आया था. जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 60 रन खर्च किए हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL: प्रियांश आर्य ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की निकाली हवा

दिल्ली कैपिटल्स को मिली एक और जीत 

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 56 रन बनाए तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 59 रन खर्च किए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19वें ओवर में ही 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर दोनों ने ही अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को मुकाबला आसानी से जिताया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs MI: जीत के बाद शर्मनाक हरकत करने वाले टिम डेविड को BCCI ने दी सजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola