RCB vs MI: जीत के बाद शर्मनाक हरकत करने वाले टिम डेविड को BCCI ने दी सजा

RCB vs MI: आईपीएल 2026 में 10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. जहां पर मुकाबले की आखिरी गेंद पर आरसीबी की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. जिसके बाद टिम डेविड ने एक शर्मनाक हरकत की थी.

Tim David
1 / 6
Tim David

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उनकी टीम को अंत में 2 विकेट से जीत मिली. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी के खिलाड़ी बहुत ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए. इसी दौरान टिम डेविड ने बहुत ही शर्मनाक इशारा कैमरे पर ही दिखाया थी.

विज्ञापन

टिम डेविड ने की थी शर्मनाक हरकत

टिम डेविड ने की थी शर्मनाक हरकत 2 / 6

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद जब पूरी आरसीबी टीम जश्न मना रही थी. उस समय टीम के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड ने डगआउट के पास से मिडिल फिंगर दिखाई थी.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने अब लिया बड़ा एक्शन

बीसीसीआई ने अब लिया बड़ा एक्शन 3 / 6

इस शर्मनाक हरकत पर अब बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. बीसीसीआई ने टिम डेविड को आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस पर 30% जुर्माना लगाया. साथ ही उन्हें 2 डिमेरिट पॉइंट भी मिले हैं.

इस बात की डेविड को मिली सजा

इस बात की डेविड को मिली सजा 4 / 6

आरसीबी के स्टार टिम डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ‘अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक इशारे का उपयोग करने’ से संबंधित है. जिसके कारण ही उनके ऊपर ये एक्शन लिया गया है.

विज्ञापन

डेविड ने मान ली अपनी गलती

डेविड ने मान ली अपनी गलती5 / 6

मुकाबला खत्म होने के बाद मैच रेफरी ने अमित शर्मा ने उन्हें बुलाया और गलती के बारे में बताया. टिम डेविड ने इस दौरान अपनी गलती मान ली और इस सजा को भी स्वीकार कर लिया.   

फॉर्म में चल रहे हैं डेविड

फॉर्म में चल रहे हैं डेविड 6 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान टिम डेविड बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनके शानदार फॉर्म की वजह से ही आरसीबी की टीम मौजूदा समय में प्लेऑफ के बेहद करीब नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन