IPL 2026 Orange Cap: 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया. मार्श ने इस मैच में शानदार 38 गेंदों में 90 रन बनाए थे. उन्हें ऑरेंज कैप की रेस में फायदा हुआ है. मार्श ने वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को पछाड़ा है. फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का ऑरेंज कैप पर कब्जा है. इसके अलावा साई सुदर्शन और विराट कोहली भी इस लिस्ट में बने हुए हैं.

 ये भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर

---विज्ञापन---

ऐसा है टॉप-10 का हाल

हेनरिक क्लासेन 12 मैच में 508 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं, जबकि साई सुदर्शन 12 मैच में 501 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है. विराट कोहली 484 रनों के साथ तीसरे, जबकि चौथे पायदान पर अभिषेक शर्मा 481 रनों के साथ बने हुए हैं. वहीं, केएल राहुल भी टॉप-5 में है. वह 477 रनों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं.

---विज्ञापन---

छठे नंबर पर अब मिचेल मार्श आ गए हैं. उन्होंने शुभमन गिल, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा है. अब मार्श 467 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं. इसके अलावा सातवें नंबर पर शुभमन गिल 467 रनों के साथ बने हुए हैं. संजू सैमसन 450 रनों के साथ आठवें नंबर पर हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी 440 रनों के साथ 9वें स्थान पर खिसक गए हैं. प्रभसिमरन सिंह 12 मैच में 439 रन बनाकर 10वें स्थान पर हैं.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

रैंकखिलाड़ीटीममैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसत
1हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद121225086950.80
2बी साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस1212050110041.75
3विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु12123484105*53.77
4अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद12121481135*43.72
5केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स12121477152*43.36
6मिचेल मार्शलखनऊ सुपर जायंट्स1212046711138.91
7शुभमन गिलगुजरात टाइटंस111104678642.45
8शिवम सैमसनचेन्नई सुपर किंग्स12123450115*50.00
9वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स1111044010340.00
10प्रभसिमरन सिंहपंजाब किंग्स1211143980*43.90

ये भी पढ़ें: रिकॉर्डतोड़ बना IPL 2026, 1.1 अरब व्यूअरशिप का नया कीर्तिमान

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---