---विज्ञापन---

IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली की धांसू एंट्री, RCB स्टार के सिर सजी पर्पल कैप, देखें टॉप 10 लिस्ट

Orange Cap and Purple Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ रोमांचक होती जा रही है. विराट कोहली की रेस में रोमांचक एंट्री हो गई है. आइए ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Orange Cap and Purple Cap List: IPL 2026 में अब तक 57 मैच हो चुके हैं और लीग स्टेज अपने अंतिम चरण पर है. हर टीम ने लगभग 11-12 मैच खेले हैं. टूर्नामेंट में प्लेऑफ की रेस के अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ पर भी सभी की नजर होती है. विराट कोहली KKR के खिलाफ शतक जड़ते ही ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर पर 21 विकेट के साथ पर्पल कैप सजी हुई है. आइए ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में टॉप 10 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं.

IPL 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 1250850.80153.93053823
साई सुदर्शन 1250141.75155.10154922
विराट कोहली 1248453.77165.75135318
अभिषेक शर्मा 1248143.72209.13134337
केएल राहुल 1247743.36177.98135024
शुभमन गिल 1146742.45158.30044520
वैभव सूर्यवंशी 1144040.00236.55123840
संजू सैमसन 1143053.75169.29214523
ईशान किशन 1242035.00185.84044223
कूपर कोनोली 1141551.87168.01123428

ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: आज नहीं होगा IPL 2026 का मैच? फैंस के लिए आई बुरी खबर, बारिश बन सकती है ‘विलेन’

---विज्ञापन---

IPL 2026 की पर्पल कैप लिस्ट

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी 4 विकेट हॉल
भुवनेश्वर कुमार 122216.137.551
कागिसो रबाडा 122120.049.150
अंशुल कंबोज 111919.219.200
प्रिंस यादव 111620.938.170
राशिद खान 121621.378.171
कार्तिक त्यागी 111621.688.890
ईशान मलिंगा 121625.509.631
जोफ्रा आर्चर 111524.339.120
जेमी ओवरटन 101417.788.891
प्रसिद्ध कृष्णा 81420.8510.061
जेसन होल्डर 61310.926.351

IPL 2026 में आज होगा किसका मैच?

इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होने जा रहा है. दोनों टीमें धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, वहीं पंजाब किंग्स के लिए अगले तीन मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं. यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे शुरू हो जाएगा. फैंस जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच लाइव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR के खिलाफ विराट कोहली ने शतक जड़ते ही बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल-रोहित शर्मा भी छूट गए पीछे

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2026 12:06 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola