PBKS vs MI: आज नहीं होगा IPL 2026 का मैच? फैंस के लिए आई बुरी खबर, बारिश बन सकती है ‘विलेन’

PBKS vs MI Weather Report: IPL 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं कि धर्मशाला में होने वाले इस मैच में बारिश की संभावना कितनी है.

Hardik Pandya Shreyas Iyer Rain
1 / 6

PBKS vs MI Weather Report: IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मैच होने जा रहा है. MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, वहीं पंजाब किंग्स पिछले चार मैच हार चुकी है. उनके प्लेऑफ में जगह बनाने की राह अब मुश्किल नजर आ रही है. उनके लिए मुंबई इंडियंस को हराना सबसे बड़ी चुनौती होगी. इसी वजह से यह मैच रोचक साबित हो सकता है. हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का संकट छाया हुआ है.

विज्ञापन

कहां होगा PBKS vs MI मैच?

कहां होगा PBKS vs MI मैच?2 / 6

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. इस स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने पिछला मैच खेला था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. यह उनका होमग्राउंड है और अब वे यहां अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे.

विज्ञापन

कैसा है धर्मशाला के मौसम का हाल?

कैसा है धर्मशाला के मौसम का हाल?3 / 6

धर्मशाला में बारिश की संभावना बहुत ज्यादा है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक धर्मशाला में बरसात होने की संभावना 40-60% के बीच है. यह MI और PBKS के लिए अच्छी खबर नहीं है. मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है लेकिन अगर लगातार 6-7 घंटे मैदान गीला रहा, तो शायद मैच रेफरी और अंपायर्स इसे खेलने के लिए फिट नहीं माने.

मैच रद्द हुआ, तो PBKS को होगा फायदा?

मैच रद्द हुआ, तो PBKS को होगा फायदा?4 / 6

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में अब तक 6 मैच जीते हैं और उनका एक मैच रद्द हुआ था. इसी वजह से वो 13 अंक पर हैं. अगर मैच रद्द हो गया, तो MI और PBKS को एक-एक अंक मिलेंगे. पंजाब किंग्स चाहेगी कि मौसम साफ रहे और मैच पूरा हो, ताकि वो दो अंक हासिल कर सके.

विज्ञापन

PBKS की संभावित प्लेइंग 11

PBKS की संभावित प्लेइंग 115 / 6

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (wk), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (c), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर. (इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह)

MI की संभावित प्लेइंग 11

MI की संभावित प्लेइंग 116 / 6

रयान रिकेल्टन (wk), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट प्लेयर: अल्लाह गजनफर)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन