IPL 2026: KKR के खिलाफ विराट कोहली ने शतक जड़ते ही बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल-रोहित शर्मा भी छूट गए पीछे

Virat Kohli Records With Century: विराट कोहली ने IPL 2026 में KKR के खिलाफ 105 रन की जोरदार पारी खेली. कोहली ने इसी के साथ 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए उनकी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Virat Kohli Rohit Sharma Chris Gayle
1 / 6

Virat Kohli Records With Century: IPL 2026 में विराट कोहली ने KKR के खिलाफ जोरदार शतक लगाया. रायपुर में RCB और KKR के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन का लक्ष्य सामने रखा. जवाब में RCB ने 6 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. विराट की शानदार पारी ने RCB को बड़ी जीत दिलाई. इस शतक के दम पर कोहली ने कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए उन सभी रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

सबसे तेज 14,000 रन

सबसे तेज 14,000 रन2 / 6

विराट कोहली ने टी20 करियर में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं. कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस गेल ने 423 पारियों में 14 हजार रन बनाए थे. कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 409 पारियों में कर दिया है.

विज्ञापन

10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने कोहली

10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने कोहली3 / 6

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 10 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. वो पहले से ही सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले भारतीय थे. अब उन्होंने 10 सेंचुरी का आंकड़ा पार कर लिया है. रोहित शर्मा भी यह कारनामा नहीं कर पाए हैं.

IPL में रन चेज में सबसे ज्यादा शतक

IPL में रन चेज में सबसे ज्यादा शतक4 / 6

विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है. उन्होंने अपने IPL करियर में तीसरी बार चेज करते हुए शतक लगाया है. ऐसा करते ही वो रन चेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. ओवरऑल रिकॉर्ड में उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड

संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड5 / 6

विराट कोहली को KKR के खिलाफ शतक और टीम को जीत दिलाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. यह उनका IPL में 21वां POTM अवॉर्ड था. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी IPL करियर में 21 बार ये अवॉर्ड जीता है.

400+ रन वाले सबसे ज्यादा सीजन

400+ रन वाले सबसे ज्यादा सीजन6 / 6

विराट कोहली ने IPL 2026 में 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्होंने 12 अलग-अलग IPL सीजन में यह कारनामा किया है. IPL इतिहास में कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर पाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन