हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: शर्मनाक हार के बाद हार्दिक पांड्या पर भड़के इरफान पठान, बता दिया खराब कप्तान

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. जिसके कारण ही कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. पांड्या बतौर खिलाड़ी तो फेल हो ही रहे हैं साथ में वो बतौर कप्तान भी गलती कर रहे हैं. जिसके बारे में अब इरफान पठान ने भी बोला है.

विज्ञापन
irfan pathan on hardik pandya

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को बहुत ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही फेल हो गए. जिसके कारण ही मुंबई की स्थिति पॉइंट्स टेबल में भी अच्छी नहीं नजर आ रही है. खासकर कप्तान हार्दिक पांड्या अब सभी के निशाने पर आ गए हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने अब मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कमी निकालते हुए उनकी आलोचना की है. 

हार्दिक पांड्या पर भड़के इरफान पठान 

बतौर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जिसके कारण ही अब कप्तानी में ही उनसे गलतियां हो रही है. सीएसके के खिलाफ हार के बाद इस बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘आप 16वां ओवर एक ऐसे गेंदबाज को दे रहे हैं, जो आईपीएल में अपना दूसरा ही मैच खेल रहा है और वो भी अच्छी फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन के खिलाफ. यह बिल्कुल भी अच्छा फैसला नहीं था. फिर आप आखिरी ओवर भी उसी गेंदबाज को सैमसन के खिलाफ दे रहे हैं, यह भी अच्छा फैसला नहीं है. आपको जिम्मेदारी लेनी चाहिए. कप्तान के तौर पर आपको सक्रिय होना चाहिए.’  

ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB के खिलाफ दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, इस मामले में बनी नंबर 1 टीम

विज्ञापन

पांड्या की फॉर्म पर भी बोले इरफान 

मुंबई इंडियंस की टीम अब तक 7 मैचों में सिर्फ 2 ही मुकाबला जीत सकी है. रोहित शर्मा की इंजरी के बाद पांड्या पर जिम्मेदारी बढ़ गई थी, लेकिन वो अपना रोल भी नहीं निभा पा रहे हैं. जिसके बारे में इरफान पठान ने कहा, ‘बैटिंग में भी आपने शुरुआत में ही बड़ा शॉट खेला. दबाव तो था ही, लेकिन आप खुद भी फॉर्म में नहीं हैं. 2023 से हार्दिक ने आईपीएल में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है. स्पिनरों के खिलाफ उन्हें अपने पैरों को सही तरीके से चलाना होगा. उन्होंने अपना स्टांस बदला है, उसे थोड़ा चौड़ा किया है. इससे वह तेज गेंदबाजों को ज्यादा हिट कर पा रहे हैं, लेकिन स्पिन के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमजोर हो गया है. टी20 वर्ल्ड कप में भी हमने ऐसा ही देखा था.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में इन 5 बल्लेबाजों ने जड़ा है धमाकेदार शतक, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola