RCB vs GT: आईपीएल 2026 में अब तक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. अब तक इस सीजन 5 शतक भी लग चुके हैं. संजू सैमसन, क्विंटन डीकॉक, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन शतकीय पारी खेल चुके हैं. 24 अप्रैल को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
आरसीबी के खिलाफ दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
आरसीबी के खिलाफ इस मैच में साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली. इसी के साथ आरसीबी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. अब आरसीबी के खिलाफ विरोधी टीमों ने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. आरसीबी अब 15 शतक के साथ आईपीएल में विरोधी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनवाने वाली टीम बन गई है. इससे पहले केकेआर, मुंबई इंडियंस और आरसीबी 14-14 शतक बनवाने वाली टीम थी. लेकिन साई सुदर्शन के शतक लगाते ही आरसीबी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
इस मामले में एलएसजी सबसे पीछे
अब केकेआर और मुंबई इंडियंस 14-14 शतक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर हैदराबाद 11 शतक के साथ विराजमान है. वहीं, सीएसके ने भी विरोधी टीम से 11 शतक बनवाए हैं. इसके अलावा छठे और सातवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स है. जबकि दिल्ली 8 शतक के साथ लिस्ट में आठवें नंबर पर है. वहीं, गुजरात के खिलाफ 7 शतक लगे हैं, जबकि लखनऊ के खिलाफ 2 शतक लगे हैं और वह आईपीएल में विरोधी टीम के खिलाफ सबसे कम शतक लगवाने वाली टीम है.
आईपीएल में विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगवाने वाली टीमें
15 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
14 कोलकाता नाइट राइडर्स
14 मुंबई इंडियंस
11 सनराइजर्स हैदराबाद
11 चेन्नई सुपर किंग्स
10 राजस्थान रॉयल्स
10 पंजाब किंग्स
8 दिल्ली कैपिटल्स
7 गुजरात टाइटंस
2 लखनऊ सुपर जायंट्स










