IPL 2026 में इन 5 बल्लेबाजों ने जड़ा है धमाकेदार शतक, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. बल्लेबाज आसानी के साथ रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 में अब तक 5 बल्लेबाजों ने शतक भी जड़ दिया है. इनमें से एक बल्लेबाज ने तो 2 शतक जड़ दिए हैं.

Sanju Samson CSK IPL 2026
1 / 6
Sanju Samson CSK IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल में अब हर बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करता है. हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास के कारण शतक बनाने के चांस कम हो जाते हैं. हालांकि इसके बाद भी आईपीएल 2026 में अब तक 6 शतक बन चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़कर साई सुदर्शन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में सिर्फ 1 ही विदेशी खिलाड़ी नजर आ रही है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में अब तक 2 शतक जड़ दिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली थी. वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 54 गेंदों में 101 रन बनाए.

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक 3 / 6

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. डी कॉक ने पंजाब के खिलाफ 60 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 4 / 6

मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली थी. अभिषेक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और इतने ही छक्के जड़े थे. 

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन 6 / 6

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शतक जड़ा है. सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े हैं. सुदर्शन का शतक अब तक सबसे धीमा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन