IPL 2026: CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम में शामिल हुआ धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

Spencer Johnson: IPL 2026 के मध्य में अब चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. उनकी टीम में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज की एंट्री हो गई है. अब CSK का गेंदबाजी अटैक और भी घातक नजर आ रहा है.

Spencer Johnson: IPL 2026

CSK में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन

Spencer Johnson: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी निराशाजनक रही लेकिन पिछले तीन में से दो मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है. CSK की टीम अब वापसी के मूड में नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि एमएस धोनी भी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. अब CSK की टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन टीम से जुड़ गए हैं और जल्द ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

CSK की टीम में शामिल हुआ स्पेंसर जॉनसन

नाथन एलिस के चोटिल होने के बाद CSK ने ऐलान किया था कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन उनकी जगह लेंगे. जॉनसन चोट से ठीक हो रहे थे और ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास कर रहे थे. बताया जा रहा था कि 20 अप्रैल तक वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो जाएंगे. अब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने खुद फैंस को खुशखबरी देते हुए बता दिया है कि वो CSK के स्क्वाड के साथ जुड़ गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वो चेन्नई में स्थित एमएस धोनी के 7Padel ब्रांड में मौजूद हैं.

विज्ञापन

आप नीचे उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

विज्ञापन

क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मिलेगा मौका?

CSK का IPL 2026 में अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है. दोनों टीमों के बीच काफी लंबा इतिहास रहा है और अब 23 अप्रैल को वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. हाल ही में CSK के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. टीम को एक तगड़े बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत थी और अब स्पेंसर जॉनसन इस कमी को दूर कर सकते हैं. CSK फैंस को उम्मीद होगी कि जॉनसन के साथ-साथ एमएस धोनी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ