Reasons Jasprit Bumrah Not Playing: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और उनका इस सीजन का आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हो रहा है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि बुमराह RR के खिलाफ खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. यह जानकर फैंस एकदम हैरान हैं और सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर कप्तान हार्दिक ने अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाज को बाहर क्यों बैठाया है. आइए इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह जानते हैं.
जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं खेल रहे?
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे अहम गेंदबाज हैं और वो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में स्ट्राइक गेंदबाज हैं. बुमराह की फिटनेस BCCI की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी वजह से उनके वर्कलोड को मैनेज करने की पूरी कोशिश की जाती है और वह सीमित मैच ही खेलते हैं. बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए ही चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और वनडे सीरीज से आराम दिया है. जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड का ध्यान मुंबई इंडियंस भी रखती है.
MI टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और RR के खिलाफ आखिरी मैच में सिर्फ आत्मसम्मान बचाने और अच्छे अंदाज में टूर्नामेंट खत्म करने के इरादे से खेल रही है. यह मुंबई इंडियंस के लिहाज से अहम मैच नहीं है और इसी वजह से हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया है. पांड्या ने टॉस के दौरान साफ किया कि बुमराह को रेस्ट दिया गया है. हालांकि, यह MI का इस सीजन आखिरी मैच है. बुमराह इसके बाद लगभग एक-डेढ़ महीने तक आराम करने वाले हैं. ऐसे में उन्हें सिर्फ एक मैच के लिए बाहर करना चौंकाने वाली बात है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: DC के खिलाफ महामुकाबले में कैसी होगी KKR की प्लेइंग 11? कप्तान अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं बड़ा बदलाव
IPL 2026 में निराशाजनक रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. IPL 2025 में उन्होंने 12 मैच खेले थे और 18 विकेट अपने नाम किए थे. उनकी इकोनॉमी 6.67 की रही थी. हालांकि, 2026 के सीजन में बुमराह ने 13 मैच खेले और मात्र 4 विकेट झटके. उनकी इकोनॉमी 8.36 की रही. यह सीजन बुमराह के लिए भूलने लायक रहा है. उम्मीद है कि अगले साल जसप्रीत बुमराह शानदार अंदाज में वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: MI vs RR मैच हुआ रद्द, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी कौन सी टीम? बारिश बिगाड़ सकती है खेल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 mins agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
45 mins agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
2 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
2 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
2 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
3 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
3 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
3 hrs agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines