IPL 2026: DC के खिलाफ महामुकाबले में कैसी होगी KKR की प्लेइंग 11? कप्तान अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं बड़ा बदलाव

KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रही है. प्लेऑफ की रेस में KKR के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है. आइए कोलकाता नाइट राइडर्स की इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Ajinkya Rahane KKR
1 / 6

KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा है. KKR प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है. अगर राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिल गई, तो फिर शाम में DC के खिलाफ KKR बड़े अंतर से जीत दर्ज करके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. KKR के लिए 24 मई यानी आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में होने वाला मैच काफी अहम रहने वाला है. कप्तान अजिंक्य रहाणे इसी बात को ध्यान में रखकर प्लेइंग 11 में एक बदलाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

KKR के ओपनर्स से रहेंगी उम्मीदें

KKR के ओपनर्स से रहेंगी उम्मीदें2 / 6

अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. एलन शानदार फॉर्म में हैं और अब DC के खिलाफ वो बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. अजिंक्य रहाणे को भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में होगा एक बदलाव!

मिडिल ऑर्डर में होगा एक बदलाव!3 / 6

अंगकृष रघुवंशी चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह नंबर 3 पर मनीष पांडे खेल सकते हैं. KKR की टीम रघुवंशी की जगह रमनदीप सिंह को टीम में वापस ला सकती है. कैमरून ग्रीन, रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह पर मिडिल ऑर्डर का भार होगा. पिछले मैच में तेजस्वी दहिया खेले थे लेकिन उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है.

गेंदबाजी अटैक में बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं

गेंदबाजी अटैक में बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास गेंदबाजी अटैक में अनुकूल रॉय और सुनील नरेन के रूप में शानदार स्पिन गेंदबाज हैं. कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे तेज गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. उन्हें कैमरून ग्रीन का भी यहां साथ मिलेगा.

विज्ञापन

कौन होगा KKR का इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा KKR का इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वरुण चक्रवर्ती का उपयोग कर सकती है. वरुण के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में वो फॉर्म में नजर आए हैं. अब DC के खिलाफ भी उन्हें अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाना होगा.

KKR की संभावित प्लेइंग 11

KKR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे. (इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन