IPL 2026: PBKS का विजय रथ रोकने के लिए DC में हुई इस धाकड़ तेज गेंदबाज की एंट्री! हुआ धमाकेदार स्वागत

Mitchell Starc Joins DC: दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम में ऑस्ट्रेलिया के एक स्टार तेज गेंदबाज की एंट्री हो गई है. DC में उनका शानदार तरीके से स्वागत हुआ.

Mitchell Starc Joins DC

DC में शामिल हुए स्टार्क

Mitchell Starc Joins DC: IPL 2026 में अब तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है. उन्होंने 6 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है. उनका अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से होने वाला है, जिन्हें टूर्नामेंट में अब तक एक भी हार नहीं मिली है. अब उनके विजय रथ को रोकने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज की एंट्री हो गई है. DC ने वीडियो डालकर उनका धमाकेदार अंदाज में स्वागत किया.

विज्ञापन

DC से जुड़े मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क चोटिल होने के कारण शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें IPL खेलने की अनुमति दे दी है और वो जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मिचेल स्टार्क एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं और फिर उनका टीम होटल में शानदार अंदाज में स्वागत हुआ. फूलों की माला पहनकर और टीका लगाकर उनका DC के स्क्वाड में धमाकेदार स्वागत हुआ.

विज्ञापन

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे?

मिचेल स्टार्क दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं. स्टार्क के शामिल होने से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है. उन्हें अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और अब वो जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे. पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 अप्रैल यानी आज अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी भिड़ंत होगी.

PBKS को अब तक एक भी हार नहीं मिली है. दिल्ली कैपिटल्स हार के साथ आ रही है और टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. मिचेल स्टार्क की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. लुंगी एनगिडी को बाहर किया जा सकता है. दिल्ली कैपिटल्स चाहे, तो पथुम निसांका को बाहर करके स्टार्क को टीम में ला सकती है और पृथ्वी शॉ को ओपनर के रूप में प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ