IPL 2026: RCB की जीत के बावजूद क्यों निराश हैं कप्तान रजत पाटीदार? सामने आया चौंकाने वाला बयान

Rajat Patidar Statement: आईपीएल 2026 में RCB ने GT को 5 विकेट से हराया और टॉप 2 में जगह बनाई. हालांकि, रजत पाटीदार अपनी टीम की एक गलती से बेहद निराश नजर आए. आइए जीत के बाद उनकी स्टेटमेंट पर एक नजर डालते हैं.

Rajat Patidar Virat Kohli Devdutt Padikkal
1 / 6

Rajat Patidar Statement: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज की. RCB ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया और दोबारा जीत की पटरी पर वापस लौटी. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अपनी शानदार पारी से फैंस का दिल जीता. जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान सामने आया है. वो एक बात को लेकर अपनी टीम से निराश नजर आए. आइए मैच के बाद उनके बयान पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

रजत ने की गेंदबाजी अटैक की तारीफ की

रजत ने की गेंदबाजी अटैक की तारीफ की2 / 6

रजत पाटीदार ने मैच के बाद RCB की गेंदबाजी की तारीफ की और कहा, 'यह करीबी मैच था और हमें इस मैच से काफी कुछ सीखने को मिला. हमने जिस तरह गेंदबाजी की शुरुआत की, मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने सही जगहों पर गेंदबाजी की. इसके बाद सुयश शर्मा ने बढ़िया काम किया और अंत में रसिख सलाम, भुवनेश्वर और हेजलवुड ने यॉर्कर्स से कमाल किया.'

विज्ञापन

विराट-पडिक्कल को दिया जीत का श्रेय

विराट-पडिक्कल को दिया जीत का श्रेय3 / 6

कप्तान रजत ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को अपनी शानदार पारी के लिए जीत का श्रेय दिया. उन्होंने कहा, 'हमने लक्ष्य बनाया था कि हम GT को 200 के नीचे या इसके करीब रोक देंगे. लक्ष्य का पीछा करने के लिए इस पिच पर यह स्कोर ठीक था. जैकब बेथेल और विराट भैया ने शानदार तरीके से शुरुआत दी. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल की खास पारी आई.'

जीत के बावजूद क्यों निराश हैं रजत?

जीत के बावजूद क्यों निराश हैं रजत?4 / 6

जीत के बावजूद रजत पाटीदार RCB के मिडल ऑर्डर से निराश दिखाई दिए हैं. उन्होंने कहा, 'इन सभी चीजों के बावजूद मिडल ऑर्डर में हमने कुछ विकेट गंवा दिए. हमने लगातार विकेट गंवाए. हमें यहां से सीखने की जरूरत है. अब हम मैच में हुई गलतियों को ध्यान में रखेंगे और उन्हें सही करने की कोशिश करेंगे.'

विज्ञापन

RCB ने 5 विकेट से जीता मैच

RCB ने 5 विकेट से जीता मैच5 / 6

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. जवाब में RCB के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 81 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन की शानदार पारी खेली. 7 गेंद रहते RCB ने 5 विकेट से मैच जीता.

टॉप 2 में शामिल हुई RCB

टॉप 2 में शामिल हुई RCB6 / 6

गुजरात टाइटंस पर जीत के साथ RCB अब पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में शामिल हो गई है. 7 मैचों में 5 जीत के साथ वो नंबर 2 पर हैं. PBKS ने भी 5 मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में वे बेहतर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन