IPL 2026: विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को किया ऑरेंज कैप की रेस से बाहर, इस नंबर पर है 15 साल का ये 'वंडर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए थे. विराट कोहली की GT के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद सूर्यवंशी अब टॉप 5 से बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं कि वैभव किस नंबर पर हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli (2)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शुरुआत से ही ऑरेंज कैप की रेस में बने रहे हैं. वो RCB vs GT मैच से पहले ऑरेंज कैप की दौड़  में बने हुए थे और नंबर 5 पर थे. हालांकि, अब वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से बाहर हो चुके हैं. विराट कोहली की एक धमाकेदार पारी ने 15 साल के वंडर बॉय को रेस से बाहर कर दिया है.

विज्ञापन

नंबर 5 पर थे वैभव सूर्यवंशी

नंबर 5 पर थे वैभव सूर्यवंशी2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 7 मैचों में 254 रन बनाए हैं. वैभव ने 220.86 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक जड़े हैं. ऑरेंज कैप की रेस में वो नंबर 5 पर थे और विराट कोहली GT के खिलाफ मैच से पहले नंबर 6 पर थे.

विज्ञापन

विराट कोहली ने GT के खिलाफ मचाई तबाही

विराट कोहली ने GT के खिलाफ मचाई तबाही3 / 6

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 अप्रैल को 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली. विराट ने 184.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 4 छक्के जड़े. इसी के दम पर RCB आसानी से 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने में सफल हुई.

विराट ने इस पारी से वैभव को छोड़ा पीछे

विराट ने इस पारी से वैभव को छोड़ा पीछे4 / 6

विराट कोहली GT के खिलाफ मैच से पहले ऑरेंज कैप की रेस से बाहर थे. वो नंबर 6 पर थे और उन्होंने 247 रन बनाए थे. GT के खिलाफ 81 रन बनाते ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को टॉप 5 से बाहर कर दिया. उन्होंने 7 मैचों में 328 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली ने हासिल की ऑरेंज कैप

विराट कोहली ने हासिल की ऑरेंज कैप5 / 6

अपनी 81 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर विराट कोहली न सिर्फ टॉप 5 में शामिल हो गए, बल्कि उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा और 7 मैचों में 328 रन के साथ नंबर 1 बन गए.

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में कौन-कौन

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में कौन-कौन6 / 6

ऑरेंज कैप की रेस में अभी टॉप 5 में विराट कोहली के अलावा SRH के अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और CSK के संजू सैमसन भी ऑरेंज कैप की दौड़ में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन