15 साल का इंतजार खत्म... IPL में पहला विकेट लेते ही भावुक हुआ खिलाड़ी, फहराया 'जय श्री राम' का पर्चा, देखें VIDEO

Raghu Sharma Celebration: IPL में मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा का सेलिब्रेशन काफी वायरल हो रहा है. उनका 15 साल का इंतजार खत्म हुआ और उन्होंने IPL में अपना पहला विकेट झटकने के बाद धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया.

Raghu Sharma Celebration

रघु शर्मा का सेलिब्रेशन वायरल

Raghu Sharma Celebration: IPL में हर साल कई सारे युवा खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है. इसी बीच कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें सालों की मेहनत और इंतजार के बाद IPL में खेलने का मौका मिलता है. कुछ दिनों पहले ही 33 साल के लेग स्पिनर रघु शर्मा को IPL में 15 साल के इंतजार के बाद डेब्यू करने का मौका मिला. अब इस टूर्नामेंट में पहला विकेट लेने के बाद उन्होंने भावुक अंदाज में जश्न मनाया और इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

रघु शर्मा का सेलिब्रेशन वायरल

33 साल के रघु शर्मा ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने दूसरे मैच में बढ़िया गेंदबाजी की. उन्होंने LSG के अक्षत रघुवंशी का विकेट झटका और इसके बाद उनका सेलिब्रेशन वायरल हो गया. उन्होंने जेब से एक पर्चा निकाला और उसे कैमरे में दिखाया. इस पर लिखा था, ‘गुरुदेव की कृपा से आज के दिन 15 साल का तकलीफदेह सफर खत्म हो गया है. मुंबई इंडियंस (ब्लू एंड गोल्ड) को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया. आपका शुक्रगुजार हूं. जय श्री राम.’

विज्ञापन

रघु शर्मा का यह संदेश दर्शाता है कि उनका सालों का संघर्ष और समर्पण आखिर रंग लाया है और IPL में उन्हें पहला विकेट लेने का मौका मिला. रघु सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं और 2013 में उन्होंने CSK के लिए नेट बॉलर के रूप में भी काम किया था. IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े थे और विग्नेश पुथुर के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया. उन्हें MI ने रिटेन किया और CSK के खिलाफ आखिर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला.

विज्ञापन

MI की जीत में निभाया अहम किरदार

LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तबाही मचाई. 8 ओवर में उन्होंने 123 रन ठोक दिए थे और उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया था. हालांकि, निकोलस पूरन के पवेलियन लौटने के बाद रघु शर्मा समेत अन्य गेंदबाजों ने शिकंजा कसा. CSK के खिलाफ रघु ने चार ओवरों में मात्र 24 रन दिए थे और LSG के खिलाफ उन्होंने 1 विकेट लेते हुए 36 रन दिए. उनकी किफायती गेंदबाजी MI के लिए मददगार रही, क्योंकि LSG उम्मीद के मुताबिक स्कोर नहीं बना पाई. उन्होंने 229 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका MI ने 4 विकेट रहते सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ