IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में MI के धाकड़ बल्लेबाज ने विराट कोहली को पछाड़ा, देखें टॉप पर किस टीम का खिलाड़ी

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. विराट कोहली अब इस दौड़ में पीछे छूट गए हैं. आइए पूरी लिस्ट पर एक बार नजर डालते हैं.

Virat Kohli MI
1 / 8

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस पर सभी की नजर टिकी हुई है. सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को हर साल यह टोपी थमाई जाती है. ऑरेंज कैप की रेस में अब मुंबई इंडियंस के एक स्टार बल्लेबाज की भी धमाकेदार एंट्री हो गई है. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन से 7 खिलाड़ी सबसे ऊपर हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 8

ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा इस समय पहले स्थान पर हैं. SRH के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 10 मैचों में 440 रन बनाए हैं. शर्मा ने 206.57 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल3 / 8

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं. उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं और 54.12 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 433 रन बनाए हैं. राहुल के नाम इस सीजन में 1 शतक और तीन अर्धशतक हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन4 / 8

हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे पायदान पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 425 रन बनाए हैं. SRH के इस धाकड़ बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 4 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी5 / 8

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में बड़े-बड़े स्टार्स से भिड़ रहे हैं. उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 40.40 के औसत से 404 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी के नाम इस सीजन में एक शतक भी है.

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन6 / 8

साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में हिस्सा लेते हुए 385 रन बनाए हैं. GT के इस स्टार बल्लेबाज ने IPL 2026 में अब तक 1 शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

रयान रिकेल्टन

रयान रिकेल्टन7 / 8

रयान रिकेल्टन ने LSG के खिलाफ 83 रन की पारी के साथ ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली को पछाड़ दिया है. रयान 8 मैचों में 380 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 6 पर हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली8 / 8

विराट कोहली ने IPL 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं और 54.14 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन