IPL 2026: जीत के बाद प्लेऑफ की रेस में लौटी मुंबई इंडियंस, ऐसे बनाएगी टॉप 4 में जगह! जानिए पॉइंट्स टेबल का पूरा समीरकण

MI Qualification Scenario: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने LSG को हराकर प्लेऑफ की रेस में धमाकेदार कमबैक किया है. अभी भी अगर MI अच्छा प्रदर्शन करती है, तो प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की हो सकती है. आइए पॉइंट्स टेबल का समीकरण जानते हैं.

MI Team (3)
1 / 6

MI Qualification Scenario: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. MI का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है और उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही थी. हालांकि, LSG के खिलाफ जीत के बाद अब उनके प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बढ़ गई है. MI को टॉप 4 में जगह बनाने के लिए पॉइंट्स टेबल में सभी को एक-एक करके पछाड़ना होगा. आइए जानते हैं कि MI अभी भी किस तरह क्वालीफाई कर सकती है.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में MI की मौजूदा स्थिति

पॉइंट्स टेबल में MI की मौजूदा स्थिति2 / 6

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें जीत मिली है. 7 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. MI अभी 6 पॉइंट्स और -0.649 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

प्लेऑफ में जाने के लिए कितनी अंकों की जरूरत?

प्लेऑफ में जाने के लिए कितनी अंकों की जरूरत?3 / 6

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अमूमन एक टीम को कम से कम 14 अंकों की जरूरत होती है. अगर कोई टीम 8 जीत और 16 अंकों के साथ लीग स्टेज खत्म करती है, तो उनका प्लेऑफ का टिकट पक्का माना जाता है. हालांकि, 14 अंक (7 जीत) के साथ भी टीमें क्वालीफाई करती हैं.

MI कितने अंकों तक पहुंच सकती है?

MI कितने अंकों तक पहुंच सकती है?4 / 6

मुंबई इंडियंस के चार मैच बचे हैं और अगर वो सभी जीत जाते हैं, तो उन्हें कुल 8 अंक मिलेंगे. MI के पास पहले से 6 अंक हैं. ऐसे में वो 14 अंक पर पहुंचकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी को जिंदा रख सकते हैं.

विज्ञापन

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए MI को क्या करना होगा?

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए MI को क्या करना होगा?5 / 6

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस को अब अपने चारों मैच जीतने होंगे. MI को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी है, ताकि उनका नेट रन रेट अन्य टीमों से बेहतर हो.

अन्य टीमों पर निर्भर है MI

अन्य टीमों पर निर्भर है MI6 / 6

मुंबई इंडियंस को न सिर्फ अपने अगले चारों मैच बड़े अंतर से जीतने हैं, बल्कि यह उम्मीद करनी होगी कि 6-6 जीत के साथ टॉप पर मौजूद 5 टीमों (PBKS, SRH, RCB, GT और RR) में से कुछ अपना सीजन 7 जीत और 14 अंकों या उससे कम के साथ ही खत्म करें. तभी MI प्लेऑफ में जगह बना पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन