IPL 2026: MI छोड़कर KKR का हिस्सा बनेंगे हार्दिक पांड्या? एक तस्वीर ने खोल दिया अटकलों का पिटारा!

Hardik Pandya: IPL 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन खराब रहा है और उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहें सामने आ रही हैं. लग रहा है कि अगले सीजन वो ट्रेड होकर किसी अन्य टीम का हिस्सा बन जाएंगे. अब हार्दिक के KKR में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं.

Hardik Pandya Abhishek Nayar

हार्दिक-अभिषेक के बीच हुई बातचीत (Image Credit: BCCI & X/@debasissen)

Hardik Pandya: IPL 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस भी कुछ खास नहीं कर पाई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. हार्दिक पांड्या पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए हैं और सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि पांड्या IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं और किसी अन्य टीम का हिस्सा बन सकते हैं. अब KKR के खिलाफ बड़े मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने उनके फ्यूचर को लेकर अटकलों का नया पिटारा खोल दिया है.

विज्ञापन

क्या KKR का हिस्सा बनेंगे हार्दिक पांड्या?

IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या के अगले साल ट्रेड होकर किसी अन्य टीम का हिस्सा बनने की अफवाहें तेज हैं. मुंबई इंडियंस का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने जा रहा है. दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 20 मई को आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता पहुंच गई है और मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब प्रैक्टिस सेशन से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें MI के कप्तान हार्दिक पांड्या और KKR के हेड कोच अभिषेक नायर के बीच बातचीत हो रही है. इस तस्वीर ने हार्दिक के KKR में ट्रेड होने की अटकलों का पिटारा खोल दिया है.

विज्ञापन

फैंस लगा रहे KKR में हार्दिक पांड्या की एंट्री के कयास?

हार्दिक पांड्या की अभिषेक नायर के साथ बातचीत के बाद फैंस उनके KKR का हिस्सा बनने के कयास लगा रहे हैं. नीचे आप फैंस के कुछ रिएक्शन देख सकते हैं.

विज्ञापन

MI फैन ने X पर लिखा, ‘मुंबई इंडियंस के फैन के तौर पर मैं हार्दिक पांड्या के बदले में कैमरून ग्रीन और फिन एलन चाहता हूं.’

एक KKR फैन ने लिखा, ‘अभिषेक नायर आप उन्हें KKR का हिस्सा बनने के लिए मना लीजिए.’

विज्ञापन

KKR के फैन ने लिखा, ‘कृपया उन्हें KKR में लेकर आइए और कप्तान बना दीजिए. वो हमारे आइकॉन प्लेयर हो सकते हैं.’

KKR के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए पिछले तीन मैच नहीं खेले हैं. कमर में समस्या के कारण हार्दिक को आराम दिया गया था. वो MI टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं गए थे. KKR के खिलाफ मैच के लिए MI के स्क्वाड के साथ हार्दिक पांड्या भी कोलकाता पहुंचे हैं और जोरदार तरीके से अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे संकेत मिलते हैं कि हार्दिक खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ