बुमराह-मलिंगा भी रह गए पीछे... ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, देखें चौंकाने वाली लिस्ट!

Most Wickets in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ गेंदबाजों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है. हर सीजन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का डंका बजाया है. आइए जानते हैं कि IPL में सबसे ज्यादा विकेट किन गेंदबाजों ने झटके हैं.

Bhuvneshwar Kumar Lasith Malinga Jasprit Bumrah
1 / 6

Most Wickets in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है. इस टूर्नामेंट से अमूमन विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम जोड़ा जाता है. IPL में कुछ गेंदबाजों का भी दबदबा रहा है और उन्होंने बहुत विकेट झटके हैं. जब भी IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की बात आती है, तो फैंस को लगता है कि जसप्रीत बुमराह या लसिथ मलिंगा का नाम तो जरूर होगा. हालांकि, दोनों ही टॉप 5 में नहीं हैं. आइए IPL इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल2 / 6

युजवेंद्र चहल IPL इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 176 मैचों में हिस्सा लिया है और 224 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.95 रही है और उनके नाम एक 5 विकेट हॉल भी दर्ज है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार3 / 6

भवनेश्वर कुमार ने हाल ही में CSK के खिलाफ तीन विकेट झटके. इसी के साथ वो IPL इतिहास में 200 से अधिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 192 मैच खेलते हुए 202 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें दो 5 विकेट हॉल भी शामिल हैं.

सुनील नरेन

सुनील नरेन4 / 6

सुनील नरेन IPL इतिहास के सबसे अच्छे ऑलराउंडर्स में से एक हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को अकेले दम पर कई जीत दिलाई हैं. उन्होंने अब तक IPL में 191 मैच खेले हैं और 6.82 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 193 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

पीयूष चावला

पीयूष चावला5 / 6

पीयूष चावला IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 192 मैचों में हिस्सा लिया है और 192 विकेट झटके हैं. अपने IPL करियर में वो CSK, KXIP और MI के लिए खेल चुके हैं.

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन6 / 6

रविचंद्रन अश्विन IPL से भले ही रिटायर हो गए हैं लेकिन अभी भी वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से गिने जाते हैं. उन्होंने IPL में कुल 221 मैच खेले और 187 विकेट झटकने में सफल हुए. उनकी इकोनॉमी इसी बीच 7.20 की रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन