IPL से PSL तक... दुनिया की अलग-अलग लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन? दिग्गजों से भरी है लिस्ट
Most Wickets In T20 Leagues: पूरी दुनिया में अलग-अलग क्रिकेट लीग का आयोजन हर साल किया जाता है. इसमें कुछ गेंदबाजों का अलग ही दबदबा रहा है. आइए हर लीग के सबसे सफल स्पिन और तेज गेंदबाज के बारे में जानते हैं.

Most Wickets In T20 Leagues: पूरी दुनिया में अलग-अलग फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग का आयोजन होता है. हर देश ने अपने क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग लीग की शुरुआत की थी. इंडियन प्रीमियर लीग ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लोकप्रिय किया. इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड समेत अलग-अलग देशों में हर साल टूर्नामेंट होते हैं. इन लीगों में कुछ गेंदबाजों का जमकर बोलबाला रहा है. आइए जानते हैं कि दुनिया की 7 सबसे बड़े क्रिकेट लीगों में किन स्पिन और तेज गेंदबाजों ने सबसे अधिक विकेट झटके हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग
2 / 8IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर युजेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 176 मैचों में 224 विकेट अपने नाम किए हैं. सबसे अधिक विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. उन्होंने 192 मैचों में 202 विकेट अपने नाम किए हैं.
बिग बैश लीग
3 / 8बिग बैश लीग में सबसे अधिक विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज सीन एबॉट हैं. उन्होंने 134 मैचों में 186 विकेट अपने नाम किए हैं. इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा हैं, जिन्होंने 121 मैचों में 138 विकेट लिए हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग
4 / 8PSL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हसन अली हैं, जिन्होंने कुल 95 मैच खेले हैं और 133 विकेट अपने नाम किए हैं. दूसरी ओर स्पिन गेंदबाजी की बात करें, तो सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी शादाब खान हैं. उन्होंने 97 मैचों में 110 विकेट झटके हैं.
कैरेबियन प्रीमियर लीग
5 / 8IPL की तरह ही CPL का आयोजन भी कई सालों से हो रहा है. इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले स्पिनर सुनील नरेन हैं. उन्होंने 126 मैचों में 133 विकेट प्राप्त किए हैं, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं. उन्होंने 107 मैचों में 129 बार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है.
SA20 लीग
6 / 8साउथ अफ्रीका टी20 लीग में तेज गेंदबाज ऑर्टनील बार्टमैन ने सबसे अधिक 61 विकेट अपने नाम किए हैं. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले स्पिनर बजॉर्न फॉर्टुइन हैं, जिन्होंने 45 मैचों में 39 बार बल्लेबाजों को आउट किया है.
द हंड्रेड लीग
7 / 8द हंड्रेड लीग में टिमाल मिल्स सबसे ज्यादा विकेट प्राप्त करने वाले तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने 36 मैचों में कुल 51 विकेट अपने नाम किए हैं. अगर स्पिनर्स की बात करें, तो आदिल राशिद 40 मैचों में 45 विकेट के साथ नंबर 1 पर हैं.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग
8 / 8BPL इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 113 मैचों में 149 बार बल्लेबाजों को आउट किया है. तेज गेंदबाजों की बात करें, तो तस्कीन अहमद 97 मैचों में 134 विकेट झटकने में सफल हुए हैं.