IPL 2026: कब, कहां और कैसे देखें LSG vs CSK लाइव स्ट्रीमिंग? जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीजन ये दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी. चेन्नई की टीम इस मैच में जीत हासिल कर टॉप 4 में एंट्री करना चाहेगी तो वहीं लखनऊ के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा. ऐसे में चलिए बताते हैं कि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी.
LSG vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की तरफ अपना मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी तो वहीं लखनऊ की टीम भी पिछले मैच में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार 3 मैचों में जीत हासिल करते हुए आ रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे.
आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. 3 मैचों में लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 3 मैचों में चेन्नई की टीम ने जीत दर्ज की है. इसी के साथ एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच एक ही मैच खेला गया है जिसमें सीएसके ने जीत हासिल की है.
Round 2 loading… ⏳🔥 The Giant clash resumes in Lucknow! 💛
लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का ये अहम मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर फेंकी जाएगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
विज्ञापन
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो स्टार नेटवर्क पर फैंस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. टीवी पर मैच को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रुख कर सकते हैं तो वहीं ओटीटी पर मैच को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर जा सकते हैं.
LSG vs CSK: संभावित प्लेइंग 11
LSG – जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज़ अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, अवेश खान/मयंक यादव, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव