IPL 2026 के बीच CSK स्टार की मां का हुआ देहांत, MI के खिलाफ मैच से हुए बाहर!
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. स्टार खिलाड़ी की मां का देहांत हो गया है, जिसके चलते वो अपने होमटाउन जा चुका है और मुंबई के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं बन पाएगा.

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी मुकेश चौधरी के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है. उनकी मां का देहांत हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है. इसी के साथ फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. मुकेश मुंबई के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं और वो इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
होमटाउन के लिए रवाना हुए मुकेश
2 / 6मुकेश चौधरी इस घटना के चलते मुंबई के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वो टीम छोड़कर जा चुके हैं. अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए वो होमटाउन भीलवाड़ा पहुंचे हैं.
CSK ने जताया दुख
3 / 6चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. फ्रेंचाइजी की तरफ से लिखा गया. “सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की माता के निधन पर शोक व्यक्त करता है. हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और इस बेहद कठिन समय में उन्हें अपनी दुआओं और प्रार्थनाओं में याद रख रहे हैं.”
इस सीजन खेला एक मैच
4 / 6मुकेश चौधरी ने इस सीजन टीम के लिए केवल एक मुकाबला ही खेला था. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उनको खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 21 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए थे.
CSK के लिए खेल चुके हैं 17 मुकाबले
5 / 6साल 2022 में मुकेश चौधरी ने अपना आईपीएल डेब्यू चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही किया था. उन्होंने अब तक टीम के लिए खेले 17 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका औसत 28.57 का रहा है.
CSK ने किया था रिटेन
6 / 6चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुकेश चौधरी को आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले रिटेन किया था. उन्हें सनराइजर्स के खिलाफ खलील अहमद की जगह प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला था. अब उनके बाहर होने से गुरजपनीत का प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका है.